ये है देश की सबसे बेस्ट 125 CC मोटरसाइकिल! कीमत मात्र ₹81 हजार से शुरू

ये है देश की सबसे बेस्ट 125 CC मोटरसाइकिल! कीमत मात्र ₹81 हजार से शुरू


Last Updated:

Honda Shine 125 अपने सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद बाइक बनी हुई है. 60kmpl तक माइलेज, बेहद स्मूथ इंजन और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं. ₹81,502 की शुरुआती कीमत में मिलने वाली ये बाइक शहर और हाईवे दोनों पर शानदार परफॉर्म करती है. जानिए क्यों लाखों लोग आज भी Shine को ही चुन रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

परफॉरमेंस के साथ-साथ ये बाइक लुक के मामले में भी काफी शालीन और प्रोफेशनल लगती है. इसमें लगा 5-स्पीड गियरबॉक्स हाईवे पर बाइक को स्टेबल रखता है और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है. कम मेंटेनेंस और होंडा के भरोसे की वजह से ये उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो रोज़ाना 40-50 किलोमीटर का सफर तय करते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹81,502 है.

Honda Shine 125 पिछले कई सालों से 125cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में राज कर रही है. हीरो स्प्लेंडर, बजाज प्लेटिना, टीवीएस रेडियन जैसी मजबूत प्रतिद्वंद्वी बाइक्स के बावजूद शाइन अपनी विश्वसनीयता, रिफाइंड परफॉर्मेंस और कम रनिंग कॉस्ट के कारण भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc बाइक बनी हुई है. 2026 में भी ये सेगमेंट की बेस्ट चॉइस है.

शाइन 125 का दिल है इसका 123.94 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर BS-VI OBD2B कंप्लायंट इंजन. ये इंजन लगभग 10.8 PS पावर और 11 Nm टॉर्क देता है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. इंजन बेहद रिफाइंड है. वाइब्रेशन बहुत कम, शोर न के बराबर और स्मूथ पावर डिलीवरी. शहर की ट्रैफिक में आसानी से चलती है, पिकअप अच्छा है और हाईवे पर भी आराम से 90-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है. कई राइडर्स कहते हैं कि अन्य 125cc बाइक्स की तुलना में शाइन का इंजन सबसे स्मूथ है.

माइलेज है बड़ी ताकत

माइलेज शाइन की सबसे बड़ी ताकत है. ARAI क्लेम 55 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में 50-60 kmpl तक आसानी से मिल जाता है. 10.5-11 लीटर का फ्यूल टैंक होने से एक टैंक पर 550-600 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. रोजाना ऑफिस या गांव-शहर की यात्रा करने वालों के लिए ये बहुत बड़ा फायदा है. कम रखरखाव और लंबे समय तक बिना किसी बड़ी समस्या के चलना शाइन की खासियत है.

कम्फर्ट भी टॉप क्लास

कम्फर्ट के मामले में भी शाइन टॉप क्लास है. हल्का वजन (लगभग 113-115 kg), आरामदायक सीट, अच्छी राइडिंग पोजीशन और सॉफ्ट सस्पेंशन शहर की खराब सड़कों पर भी थकान नहीं होने देता. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स अच्छा बैलेंस देते हैं. ब्रेकिंग सिस्टम में CBS के साथ ड्रम या डिस्क ब्रेक ऑप्शन उपलब्ध है, जो सेफ्टी बढ़ाता है.

फीचर्स डिटेल

हाल के अपडेट्स में शाइन को फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 15W USB-C चार्जिंग पोर्ट, क्रोम वाइजर और नए कलर ऑप्शन्स मिले हैं. डिजाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम लगता है. होंडा का व्यापक सर्विस नेटवर्क और मजबूत रीसेल वैल्यू इसे और आकर्षक बनाते हैं. कीमत भी रीजनेबल है. इसे मात्र ₹81502 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

कंपटीशन से तुलना

कंपटीटर्स से तुलना करें तो हीरो स्प्लेंडर सस्ती हो सकती है लेकिन उसमें रिफाइनमेंट और पावर कम लगती है. बजाज प्लेटिना माइलेज में अच्छा है, पर कम्फर्ट और बिल्ड क्वालिटी में शाइन आगे है. टीवीएस रेडियॉन स्पोर्टियर लगती है, लेकिन लंबे समय की रिलायबिलिटी और सर्विस में होंडा का मुकाबला मुश्किल है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link