राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रिटायर्ड एडिशनल एसपी हुकुम सिंह यादव: दतिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि – datia News

राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता रिटायर्ड एडिशनल एसपी हुकुम सिंह यादव:  दतिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि – datia News




दतिया में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड एडिशनल एसपी हुकुम सिंह यादव का रविवार को उनके पैतृक गांव उचिया में देर शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन बीमारी के चलते हुआ। पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सलामी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। हुकुम सिंह यादव का निधन रविवार को हुआ। वे पुलिस सेवा में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदार कार्यशैली के लिए पहचाने जाते थे। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुलिस विभाग में उनकी पहचान सख्त लेकिन संवेदनशील अधिकारी के रूप में रही। गांव उचिया में अंतिम यात्रा के दौरान माहौल भावुक रहा। ग्रामीणों, रिश्तेदारों, पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे कौशल यादव ने मुखाग्नि दी। परिवार में उनके बेटे विकास सिंह यादव और डॉक्टर राजवीर यादव सहित परिजन मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने कहा कि हुकुम सिंह यादव ने पुलिस सेवा के दौरान न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में भरोसे और न्याय की मिसाल भी कायम की। उनके निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।



Source link