लेजर कला का कमाल! 108 पत्थरों पर सजी भगवान राम की कथा, देख दंग रह जाएंगे आप

लेजर कला का कमाल! 108 पत्थरों पर सजी भगवान राम की कथा, देख दंग रह जाएंगे आप


Last Updated:

Indore News: इंदौर में भक्ति का एक अनोखा रूप देखने को मिला है, जहां रामायण को कागज़ या स्क्रीन की बजाय 108 पत्थरों पर उकेरा गया है. इन पत्थरों पर श्लोकों के साथ चित्रों के जरिए भी रामायण के प्रमुख प्रसंगों और पात्रों को दिखाया गया है. इन 108 पत्थरों में रामायण का पूरा सार सरल रूप में समझाया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से समझ सकता है.

Unique ramayana project on stones: देश भर में आपको राम भक्ति के अलग-अलग रूप और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए भक्तों को अन्य को रूप में आपने देखा होगा. आमतौर पर रामायण को कागज या डिजिटल स्क्रीन पर पढ़ा जाता है, लेकिन इंदौर में रामायण को 108 पत्थरों पर उकेरा गया है. खास बात है कि इसमें केवल श्लोक ही नहीं बल्कि चित्रों के माध्यम से भी इसमें किरदार और प्रसंगों को दर्शाया गया है.एडवोकेट लोकेश मंगल ने बताया कि 4×4 के 108 पत्थरों पर एक तरह से रामायण का पूरा सार छिपा हुआ है. केवल इन 108 पत्थरों को पढ़ समझकर कोई भी व्यक्ति रामायण का पूरा सार समझ सकता है. इसमें खास तौर पर भगवान राम का जन्म किस लिए हुआ था. माता सीता का हरण, रावण, हनुमान जी, गायत्री मंत्र का महत्व और रामायण का सार इत्यादि को सरल शब्दों में दिखाया गया है.

युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करना
इस पूरे रामायण को बनाने के लिए पत्थरों को पहले 108 टुकड़ों में काटा गया उसके बाद उनके लिए PLT फाइल बनाई गई उसके बाद लेजर से इसका निर्माण किया गया. इस पूरे काम में करीब 8 दिन का समय लगा चुकी यह धार्मिक कार्य था इसके लिए विशेष तौर पर जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज की तरफ से इसके लिए आर्थिक सहायता की गई थी. इसे बनाने के पीछे का उद्देश्य था युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करना और साथ ही साथ प्राचीन कला और तकनीक के संगम को दिखाना.

लेजर से इसका निर्माण
क्योंकि मनुष्य ने अपने लेखन की शुरुआत पत्थर से ही की थी. इसलिए रामायण के सारांश को इस तरह से पत्थर पर उतर गया. पत्थर पर रामायण को उकेरने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. 4×4 इंच के पत्थरों पर रामायण के चित्र को इस तरह से दिखाया गया है कि जब एक खराब उन्हें देखते हैं तो ऐसा लगता है कि आप के सामने सजीव चित्रण किया जा रहा हो. इसके साथ ही उस प्रसंग से जुड़े संस्कृत श्लोक और उनका अर्थ भी अंकित किया गया है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link