EV vs Petrol: नई SUV खरीदने से पहले जानिए 5 साल के असली रनिंग कॉस्ट का गणित

EV vs Petrol: नई SUV खरीदने से पहले जानिए 5 साल के असली रनिंग कॉस्ट का गणित


Hyundai Creta और Creta EV में से किसे खरीदना बेहतर है? ये सवाल आजकल कई खरीदारों के मन में घूम रहा है, खासकर ऐसे शहरों में जहां ट्रैफिक, पॉल्यूशन और फ्यूल की कीमतें रोजाना की चिंता का विषय हैं. Hyundai Creta भारत की सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV में से एक है, जबकि Creta EV कंपनी की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV है जो इसी प्लेटफॉर्म पर बनी है.

कीमत की बात करें, तो Hyundai Creta का बेस पेट्रोल वेरिएंट एक्स-शोरूम पर लगभग ₹10.73 लाख से शुरू होता है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹20 लाख के आसपास जाता है. दूसरी ओर, Creta EV का बेस मॉडल (42 kWh बैटरी) एक्स-शोरूम ₹18.02 लाख से शुरू होता है, जबकि लॉन्ग रेंज (51.4 kWh) वेरिएंट्स ₹20-24.5 लाख तक जाते हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा होगा?

परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

क्रेटा पेट्रोल में 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड या टर्बो इंजन मिलता है, जो स्मूद है लेकिन सिटी में ट्रैफिक में थोड़ा स्लगिश लग सकता है. ARAI माइलेज 17-18 kmpl के आसपास है, लेकिन रियल वर्ल्ड में सिटी में 10-13 kmpl और हाईवे पर 15-18 kmpl मिलता है. दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में AC, ट्रैफिक और लोड के साथ औसत 12 kmpl मानकर चलें तो ठीक रहेगा.

Creta EV में इलेक्ट्रिक मोटर तुरंत टॉर्क (255 Nm) देता है, जिससे 0-100 km/h एक्सीलरेशन पेट्रोल वर्जन से तेज है. ड्राइविंग साइलेंट, स्मूद और मजेदार है. ARAI क्लेम रेंज 420-510 km (42/51.4 kWh बैटरी) है. रियल वर्ल्ड टेस्ट्स में सिटी में 8.5-9.5 km/kWh और हाईवे पर 7-8 km/kWh मिलता है, यानी मिक्स्ड यूज में 400-450 km रेंज आसानी से निकल आती है. फास्ट चार्जिंग (50 kW DC) से 10-80% सिर्फ 58 मिनट में हो जाती है, जबकि होम 11 kW AC चार्जर से 4-5 घंटे लगते हैं.

5 साल का रनिंग कॉस्ट कैलकुलेशन( लगभग 15,000 KM/साल)

दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल की कीमत अप्रैल 2026 में लगभग ₹95-96 प्रति लीटर है. औसत रियल वर्ल्ड माइलेज 12 kmpl मानें तो, आंकड़े कुछ इस प्रकार रहेंगे-

  • प्रति KM लागत: ₹95.5/12= ₹7.96/km
  • सालाना रनिंग कॉस्ट (15,000 km): ₹1,19,400
  • 5 साल का कुल फ्यूल खर्च: लगभग ₹5,97,000

Creta EV के लिए दिल्ली-एनसीआर में घरेलू बिजली रेट औसत ₹6-8 प्रति यूनिट (स्लैब के हिसाब से) मान लेते हैं. रियल वर्ल्ड एफिशिएंसी 8.4 km/kWh (मिक्स्ड यूज) रखते हैं, तो आंकड़े कुछ इस प्रकार होंगे-

  • प्रति KM लागत: ₹7/8.4= ₹0.83/km
  • सालाना चार्जिंग कॉस्ट: ₹12,450
  • 5 साल का कुल खर्च: लगभग ₹62,250

रनिंग कॉस्ट में बचत

5 साल में EV से पेट्रोल Creta पर लगभग ₹5.35 लाख की बचत होगी. अगर आप ज्यादा ड्राइव करते हैं (20,000 km/साल) तो बचत और बढ़ जाती है. ऑफिस पार्किंग या पब्लिक चार्जर पर अगर ₹12-15/ यूनिट चार्ज करते हैं तो EV का फायदा थोड़ा कम हो जाता है, लेकिन फिर भी ₹3-4/KM से नीचे रहता है.

मेंटेनेंस में भी EV आगे है. पेट्रोल कार में सर्विस, ऑयल चेंज, टाइमिंग चेन/बेल्ट, क्लच आदि हर 10,000 KM पर खर्च आता है. 5 साल में ₹80 हजार से 1.2 लाख तक. EV में मूविंग पार्ट्स कम हैं, सिर्फ ब्रेक पैड, टायर और सस्पेंशन का खर्च आता है. बैटरी वारंटी आमतौर पर 8 साल/1.6 लाख KM तक होती है. कुल मेंटेनेंस EV में 40-60% कम हो सकता है. साथ में ये फैक्टर्स भी काफी महत्वपूर्ण हैं-

  • रेजिडुअल वैल्यू: 5 साल बाद पेट्रोल Creta बेहतर रीसेल वैल्यू दे सकती है, लेकिन EV मार्केट अभी डेवलपिंग है और बैटरी डिग्रेडेशन की चिंता रहती है.
  • प्रैक्टिकलिटी: Creta EV में भी लगभग वैसा ही स्पेस और फीचर्स हैं, लेकिन रेंज की चिंता रहेगा. रूरल या दूर के इलाकों में पेट्रोल बेहतर है.
  • पर्यावरण और टैक्स: EV जीरो एमिशन वाला साधन है, पॉल्यूशन कम करता है. रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन में EV को छूट मिलती है.
  • ड्राइविंग प्लेजर: EV इंस्टेंट टॉर्क और साइलेंस से ज्यादा फन है. पेट्रोल में इंजन नॉइज और वाइब्रेशन ज्यादा है.

कुल 5 साल का ओनरशिप कॉस्ट

  • Creta Petrol: खरीद (ऑन-रोड) ₹15 लाख + फ्यूल ₹6 लाख + मेंटेनेंस ₹1 लाख + इंश्योरेंस= ₹22.5-23.5 लाख.
  • Creta EV: खरीद ₹22-24 लाख + चार्जिंग ₹0.65 लाख + मेंटेनेंस ₹0.4 लाख + इंश्योरेंस= ₹24-26 लाख.

रनिंग और मेंटेनेंस में EV की भारी बचत शुरुआती प्राइस गैप को 4-5 साल में कवर कर लेती है. अगर आप 5 साल से ज्यादा रखने वाले हैं या रोज 40-50 KM+ ड्राइव करते हैं, तो EV सस्ती पड़ती है. कम रनिंग (10,000 km/साल) या बार-बार लंबी ट्रिप्स पर पेट्रोल बेहतर रहेगा, क्योंकि उसमें रेंज की चिंता नहीं होती है.



Source link