सागर| सागर के नए पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया मंगलवार को पदभार संभाल सकते हैं। उनके सोमवार देर रात सागर आने की तैयारियां चलती रहीं। 2014 बैच के आईपीएस सुजानिया सागर में अपना प्रोबेशनरी पीरियड बिता चुके हैं। संभाग के टीकमगढ़ जिले में एसपी रह चुके हैं। उनके सामने शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क व्यवस्था में सुधार के साथ शहर में कटरबाजी और जुआ-सट्टे पर लगाम लगाने की चुनौती होगी। हालांकि वे काफी सुलझे और फील्ड पर काम करने वाले अफसरों में गिने जाते हैं।
Source link