घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, मंदिर में गूंजा जय महाकाल

घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, मंदिर में गूंजा जय महाकाल

X

घर बैठे करें श्री महाकालेश्वर के भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, मंदिर में गूंजा जय महाकाल

arw img

रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. 5 मई 2026 की पावन सुबह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार दर्शन हुआ. ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह हर हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष से गूंज उठा. महाकाल मंदिर की भस्म आरती दुनियाभर में प्रसिद्ध है. परंपरा के अनुसार, बाबा महाकाल को पहले जल से स्नान कराया जाता है और फिर पंचामृत अभिषेक होता है. इसके बाद पवित्र भस्म से उनका अलौकिक श्रृंगार किया जाता है. चंदन, भांग, फूलमाला और रुद्राक्ष से सजे बाबा महाकाल का दिव्य रूप भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देता है. भस्म आरती में उपयोग की जाने वाली भस्म शुद्ध वैदिक विधि से तैयार की जाती है. ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती संपन्न होती है, जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद आस्था का क्षण होता है.

Source link