Best Convertible Cars In India: भारत में लग्जरी और परफॉर्मेंस कारों की मांग बढ़ रही है. खासकर उन कारों की जो ओपन-एयर ड्राइविंग का यूनिट एक्सपीरिएंस देती हैं. कन्वर्टिबल कारें स्टाइल, स्पीड और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं, जो शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक मजेदार ड्राइविंग सुनिश्चित करती हैं. चाहे पेट्रोल पावरट्रेन हो या इलेक्ट्रिक, ये कारें ड्राइवर को विंड इन हेयर का रोमांच देती हैं.
इस आर्टिकल में हम भारत में उपलब्ध 5 सबसे बेस्ट कन्वर्टिबल कारों की बात करेंगे. इस लिस्ट में Mini Cooper S Convertible, MG Cyberster, BMW Z4, BMW M440i Convertible और Mercedes CLE 300 का नाम शामिल है. समय के साथ इनकी लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि ये यूनिक डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं. आइए जानते हैं कि आपके लिए इनमें से क्या बेस्ट ऑप्शन होने वाला है?
Mini Cooper S Convertible
ये भारत में सबसे किफायती कन्वर्टिबल विकल्पों में से एक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹58.50 लाख से शुरू होकर ₹61.50 लाख तक जाती है. ये 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 201 bhp पावर और 300 Nm टॉर्क देता है. इसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
इसका इंजन 0-100 kmph मात्र 6.9 सेकंड में पूरा करता है. इसका इलेक्ट्रिक सॉफ्ट टॉप 18 सेकंड में खुल जाता है. क्वैर्की डिजाइन, राउंड OLED डिस्प्ले, गो-कार्ट मोड और फन-टू-ड्राइव हैंडलिंग इसे युवा खरीदारों के लिए आकर्षक बनाती है. छोटे साइज के बावजूद ये प्रीमियम फील देती है, हालांकि रियर स्पेस और राइड क्वालिटी पर कुछ समझौता करना पड़ सकता है. शहर में घूमने या वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट है.
MG Cyberster
ये भारत की पहली इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹75 लाख है. ये 77 kWh बैटरी और डुअल-मोटर AWD सेटअप के साथ 503 bhp पावर और 725 Nm टॉर्क जनरेट करती है. 0-100 kmph मात्र 3.2 सेकंड में और CLTC रेंज 580 km तक है.
सीज़र डोर, सॉफ्ट टॉप रूफ, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और ट्रिपल स्क्रीन कॉकपिट इसे स्टैंडआउट बनाते हैं. Brembo ब्रेक्स और Pirelli टायर्स परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं. EV होने के कारण साइलेंट और स्मूद ड्राइव मिलती है, जो लग्जरी और स्पीड दोनों चाहने वालों के लिए परफेक्ट है. MG Select शोरूम्स से इसे खरीदा जा सकता है.
BMW Z4
BMW Z4 क्लासिक रोडस्टर है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹90.50 लाख से ₹95.20 लाख तक है. 3.0-लीटर सिक्स-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 335 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क देता है, जिसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक या 6-स्पीड मैनुअल विकल्प उपलब्ध हैं. RWD ड्राइवट्रेन और परफेक्ट वेट डिस्ट्रीब्यूशन इसे ड्राइवर-फोकस्ड बनाते हैं. सॉफ्ट टॉप के साथ ओपन-एयर एक्सपीरियंस शानदार है. प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड टेक और स्पोर्टी हैंडलिंग Z4 को एन्थुजियास्ट्स का पसंदीदा बनाती है. ये लग्जरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन बैलेंस ऑफर करती है.
BMW M440i Convertible
BMW M440i xDrive Convertible हाल ही में लॉन्च हुई है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.09 करोड़ है. 3.0-लीटर सिक्स-सिलिंडर टर्बो इंजन 369 bhp (कुछ रिपोर्ट्स में 374 hp) और 500 Nm टॉर्क देता है. xDrive AWD सिस्टम के साथ ये 4-सीटर कन्वर्टिबल प्रैक्टिकलिटी और परफॉर्मेंस दोनों देती है. सॉफ्ट टॉप, M परफॉर्मेंस एलिमेंट्स, लग्जरी इंटीरियर और एडवांस्ड फीचर्स इसे फैमिली-फ्रेंडली ओपन-टॉप कार बनाते हैं. हाईवे क्रूजिंग या स्पोर्टी ड्राइव दोनों में शानदार होने के साथ ये Mercedes CLE का सीधा कॉम्पिटिटर है.
Mercedes CLE 300
Mercedes CLE 300 Cabriolet लग्जरी कन्वर्टिबल सेगमेंट में टॉप चॉइस है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.10-1.16 करोड़ है. 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 255 bhp पावर देता है, इसे 4MATIC AWD के साथ जोड़ा गया है. AMG Line ट्रिम, सॉफ्ट टॉप, अल्ट्रा प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस्ड ADAS और शानदार रिफाइनमेंट इसे सबसे लग्जूरियस बनाते हैं. 4-सीटर लेआउट के साथ ये कम्फर्ट और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.