कितनी सैलरी वाले लोगों को खरीदनी चाहिए Royal Enfield Hunter 350, जानिए

कितनी सैलरी वाले लोगों को खरीदनी चाहिए Royal Enfield Hunter 350, जानिए


Royal Enfield Hunter 350 देश की सबसे सस्ती और स्टाइलिश 350 सीसी इंजन के साथ आने वाली मोटरसाइकिल है. नया-नया ऑफिस शुरू करने वाले यूथ और कॉलेज-गोइंग स्टूडेंट्स के बीच ये काफी पॉपुलर है. राजधानी दिल्ली की बात करें, तो यहां हंटर 350 को ₹1,37,640 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. अगर आप आने वाले दिनों में इसे खरीदना चाहते हैं और बजट की समस्या आ रही है, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है.

अपने इस लेख में RE Hunter 350 की ऑन-रोड कीमत से लेकर EMI और डाउन पेमेंट से संबंधित डिटेल लेकर आए हैं. अगर आप कम निवेश के साथ एक सस्ती और टिकाऊ मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, तो हंटर एक बेहतर विकल्प हो सकती है. चलिए इसकी On Road Price और Down Payment के साथ EMI डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं. साथ ही Hunter 350 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात भी करेंगे.

Royal Enfield Hunter 350 On Road Price

जैसा कि आपको पहले बताया हंटर 350 को दिल्ली में ₹1,37,640 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस पर आपको 11,541 रुपये का RTO शुल्क और 10,377 रुपये तक का इंश्योरेंस अमाउंट देना होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन-रोड कीमत ₹1,59,558 हो जाएगी. आपको बता दें कि ये आंकड़े शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कम-ज्यादा भी हो सकते हैं.

Royal Enfield Hunter 350 EMI Details

अगर आप नई हंटर 350 खरीदते समय 20 हजार का Down Payment करते हैं, तो बचे हुए 1,39,558 रुपये पर Bike Loan लेना होगा. Credit Score बेहतर हुआ तो आपको ये लोन लगभग 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल सकता है. अगर आप ये लोन 2 साल के लिए लेते हैं, तो आपको 6440 रुपये की कुल 24 EMI भरनी होंगी.

इस तरह 2 साल में कुल 14,999 रुपये के करीब ब्याज जाएगा. ब्याज जुड़ने के बाद गाड़ी की कीमत 1,74,557 रुपये हो जाएगी. इसमें 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले भी शामिल हैं. हालांकि, ये महज उदाहरण है. सही ब्याज दर पर बाइक लोन मिलना आपकी मासिक कमाई और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है.

डिजाइन और फीचर्स

हंटर 350 एक मॉडर्न रेट्रो-स्टाइल रोडस्टर बाइक है, जो शहर की सड़कों के लिए परफेक्ट है. कॉम्पैक्ट बॉडी, शॉर्ट व्हीलबेस, फ्लैट हैंडलबार और सिंगल-पीस सीट के साथ एग्रेसिव और स्टाइलिश लुक इसे खास बनाता है. क्लासिक राउंड हेडलैंप, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक और मिनिमलिस्टिक बॉडी इसे मेट्रो और रेट्रो दोनों वेरिएंट में आकर्षक बनाती है. वजन सिर्फ 181 किलो और 790 मिमी सीट हाइट होने से हैंडलिंग बहुत आसान है. इसकी फीचर लिस्ट में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइट्स, ट्रिपर नेविगेशन (टॉप वेरिएंट में), डुअल-चैनल ABS, ट्यूबलेस टायर और अच्छे सस्पेंशन शामिल हैं.

इंजन और माइलेज

इसका J-सीरीज 349 cc सिंगल-सिलिंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर क्लच लगा है, जो शहर में आसान शिफ्टिंग और हाईवे पर स्मूद राइडिंग देता है. टॉप स्पीड करीब 114 kmph है. शहर और हाईवे की मिक्स्ड राइडिंग में ये 30 KMPL तक का माइलेज देने में सक्षम है.

हमारी सलाह: अगर आपकी मंथली इनकम 30 हजार रुपये है और आप कोई अन्य EMI नहीं भर रहे हैं, तो इसे आसानी से 20 हजार रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं. बाकी के पैसे किस्तों में चुकाना आसान रहेगा. वहीं, कॉलेज स्टूडेंट्स को पहले 20 हजार रुपये की सेविंग करनी होगी. इसके बाद हर महीने पॉकेट मनी से 7-8 हजार रुपये निकालने पड़ेंगे. Bike Loan के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी है.



Source link