24 घंटे में 2 कारें पलटी: अधूरी पुलिया में लटक गई कार – Sagar News

24 घंटे में 2 कारें पलटी: अधूरी पुलिया में लटक गई कार – Sagar News



सागर| शहर की सड़कों पर लगातार हादसे हो रहे हैं। 24 घंटे के अंतराल में दो कारें पलट गईं। गनीमत रही कि हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी सुरक्षित बच गए। तहसीली रोड पर एक तेज रफ्तार कार सड़क के बीचों बीच पलट गई। औंधी कार का गेट खुल गया। जिससे ड्राइवर बाहर आ गया। कार में कोई और सवार नहीं था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दूसरा हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे तिली रोड मलैया मैरिज गार्डन के सामने हुआ। यहां एक कार अधूरी पुलिया में आधी लटक गई। जिससे हड़कंप मच गया। समय रहते कार में सवार लोगों को बाहर निकाल लिया। जिससे किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार कार तिली रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान अधूरी पुलिया और खराब सड़क के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।



Source link