- Hindi News
- Sports
- Cricket
- ICC WTC Final & England Tour: Wriddhiman Saha, Prasidh Krishna And KL Rahul Latest Status On Fitness Corona Test Report Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबई7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऋद्धिमान साहा, प्रसिद्ध कृष्णा और लोकेश राहुल इंग्लैंड दौरे से पहले फिट हो पाएंगे? यह बड़ा सवाल है। साहा और प्रसिद्ध कोरोना संक्रमित हैं। वहीं, राहुल एपेंडिसाइटिस सर्जरी से रिकवर हो रहे।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और इंग्लैंड टूर से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की परेशानियां बढ़ सकती हैं। दौरे के लिए चुने गए ऋद्धिमान साहा, लोकेश राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा अब तक अनफिट हैं। इन्हें फिटनेस टेस्ट के बाद ही टीम में शामिल किया जाएगा। वहीं, BCCI ने सभी खिलाड़ियों को 19 मई तक बायो-बबल में एंट्री कर लेने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई खिलाड़ी अगर बबल में पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या 19 मई से पहले ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस साबित कर पाएंगे? अगर नहीं तो क्या BCCI इन खिलाड़ियों को कोई छूट देगी? यह देखने वाली बात रहेगी।
साहा और राहुल पंत के बैकअप विकेटकीपर
साहा और राहुल को ऋषभ पंत के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर ले जाया जा रहा है। वहीं, प्रसिद्ध स्टैंडबाय के तौर पर इंग्लैंड जा रहे हैं। साहा ने अपना पिछला टेस्ट 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं, राहुल 2019 के बाद से टेस्ट फॉर्मेट में प्लेइंग-11 में जगह पाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। उन्होंने पिछला टेस्ट 2 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्हें लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ही तरजीह दी जाती है। पर इस टैलेंटेड बैट्समैन का टीम में होना भारत को मजबूती देता है।
BCCI ने 19 मई तक क्वारैंटाइन होने के निर्देश दिए
BCCI के एक अधिकारी ने न्यूजी एजेंसी से कहा था कि टीम इंडिया के प्लेयर्स और उनके परिवार वालों को 19 मई तक मुंबई में क्वारैंटाइन होने के निर्देश दिए गए हैं। यहां टीम 10 दिन तक सख्त क्वारैंटाइन के नियमों को पालन करेगी। फिर इंग्लैंड में टीम को कम से कम 10 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।
2 जून को टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। BCCI ने कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को कम से कम एक साथ 2 निगेटिव टेस्ट लाने को कहा है। हम आपको इन खिलाड़ियों के मौजूदा फिटनेस रिपोर्ट के बारे में बता रहे हैं…
1. ऋद्धिमान साहा
साहा ने अब तक 38 टेस्ट में 29.09 की औसत से 1251 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 में खेला था।
पिछले साल जनवरी तक भारत के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर माने जाने वाले साहा के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे से सब कुछ बदल गया। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट के बाद साहा को बेंच पर बिठाया गया और पंत को मौका मिला। पंत ने मौके को भुनाते हुए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज में मैच विनिंग परफॉर्मेंस दिया। बैकअप होने के बावजूद वे टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं।
साहा IPL के 14वें सीजन में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। 10 दिन के क्वारैंटाइन के बाद उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पर दूसरे जांच में वे फिर पॉजिटिव आ गए। इससे उनका क्वारैंटाइन बढ़ा दिया गया। साहा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी। उन्होंने लिखा- मेरा क्वारैंटाइन खत्म नहीं हुआ है। मैं ठीक हूं और रिकवर कर रहा हूं।
2. प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले मैच में 4 विकेट झटके थे।
IPL 2021 सस्पेंड होने के बाद प्रसिद्ध कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले पहले खिलाड़ी थे। वे KKR के कैंप से बेंगलुरु अपने घर पहुंचने के बाद संक्रमित मिले। वे फिलहाल होम आइसोलेश में हैं और रिकवरी कर रहे हैं। उन्हें 19 मई से पहले 2 निगेटिव टेस्ट लाने हैं।
3. लोकेश राहुल
राहुल ने 36 टेस्ट में 34.59 की औसत से 2006 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछला टेस्ट 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
बाकी दोनों की तरह राहुल कोविड-19 से नहीं जूझ रहे हैं। वे IPL के दौरान 3 मई को एपेंडिसाइटिस सर्जरी के दर्द से जूझ रहे थे। इसके बाद उनका दोबारा इलाज कराया गया। वे फिलहाल रिकवर कर रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें कम से कम 15 दिन के बेड रेस्ट की सलाह दी थी।
3 से लेकर अब तक 12 दिन हो चुके हैं। ऐसे में उनके बायो-बबल में एंट्री की पूरी संभावना है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा – हीलिंग (ठीक हो रहा हूं)।