MP में कर्फ्यू तोड़ रहा वायरस की चेन: रविवार को 5,921 मरीज मिले; 46 दिन में सबसे कम केस, 88,983 एक्टिव केस में से  29,948 गावों में मिले

MP में कर्फ्यू तोड़ रहा वायरस की चेन: रविवार को 5,921 मरीज मिले; 46 दिन में सबसे कम केस, 88,983 एक्टिव केस में से  29,948 गावों में मिले


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • : Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update | 29,948 Villagers Test Positive OF COVID 19

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेश10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 15 जिलों में 50 से कम नए संक्रमितों की पहचान
  • प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट घट कर 9% हुआ

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में कमी आई है। कहा जा रहा है कि ये कर्फ्य का असर है। वैसे मप्र ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में कोरोना का कदम धीरे हुआ है। मध्य प्रदेश में रविवार को 5,921 मरीज मिले। 46 दिन में सबसे कम केस हैं। प्रदेश में एक्टिव केस घटकर 88,983 हो गए हैं। इसमें से 29,948 गावों में मिले। जो कुल एक्टिव केस का 34% है।
स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से अब तक 7,069 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें रविवार को हुई 77 मौत शामिल हैं। इंदौर, भोपाल व ग्वालियर में 8-8 और जबलपुर में 5 मरीजों की मौत हुई। इंदौर में सबसे ज्यादा 1,307 नए कोरोना संक्रमित मिले। भोपाल में 657 नए मरीज मिले। यह 40 िदन में सबसे कम है। जबलपुर में 421 व ग्वालियर में 201 नए संक्रमित मिलेञ जबकि 15 जिलों में 50 से कम नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में 64 हजार 741 सैंपल की कोरोना जांच की गई। वहीं सक्रिय मरीजों के मामलों में भी कमी आ रही है।
पॉजिटिविटी रेट घटकर 9% हुआ
प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घटकर अब 9% हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट 18 अप्रैल को 25% पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कमी आ रही है। रिकवरी रेट 16 मई को बढ़कर 87% हो गया है।
9 जिलों में 5% व उससे कम पॉजिटिविटी
प्रदेश के 9 जिलों छिंदवाड़ा, बड़वानी, भिंड, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% व उससे कम है।
ब्लैक फंगस ने बढ़ाई टेंशन
प्रदेश में भले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है, लेकिन अब ब्लैक फंगस लोगों को डराने लगा है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के अब तक 281 मरीज मिल चुके हैं। जबकि 27 मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मरीज 128 इंदौर में मिले है। भोपाल में 75, ग्वालियर में 15, रीवा में 12, राजगढ़ में 6, सतना में 5 और टीकमगढ़ व छतरपुर में 2-2 मरीज मिल चुके हैं।
केंद्र से मांगे एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन के 24 हजार डोज
कोविड-19 का इलाज करवा रहे या ठीक हुए कुछ व्यक्तियों में हो रहे दुर्लभ म्यूकरमाइकोसिस यानी ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण के उपचार के लिए एम्फोटेरिसिन बी-50 एमजी इंजेक्शन कारगर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस इंजेक्शन के 24 हजार डोज मप्र को आवंटित करने के लिए केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया को पत्र लिखा है।
2 हजार एम्फोटेरेसिन इंजेक्शन गुजरात से मंगाए
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि कोविड के पश्चात होने वाले ब्लैक फंगस रोग के इलाज की भी नि:शुल्क व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। प्रदेश में इसके इलाज के लिए 2 हजार एम्फोटेरेसिन इंजेक्शन गुजरात से हवाई जहाज से मंगाए जा रहे हैं।

गांवों में कोरोना के 29,948 एक्टिव केस
सबसे ज्यादा इंदौर में 3664, सबसे कम अलीराजपुर में 68 मरीज,
22811 – कुल ग्राम पंचायतें
8008 – ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमित मिले
29948 – एक्टिव केस गांवों में
(15 मई तक मध्य प्रदेश में 88,983 – एक्टिव केस)

5 जिलों के गांवों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
जिला ग्राम पंचायतें 15 मई को मिले केस कुल एक्टिव केस
इंदौर 312 289 3664
रतलाम 418 259 2170
बैतूल 556 298 1211
अनूपपुर 282 182 1132
सीधी 400 214 1117

5 जिलों के गांवों में सबसे कम एक्टिव केस
जिला ग्राम पंचायतें 15 मई को मिले केस कुल एक्टिव केस
अलीराजपुर 288 43 68
बुरहानुपर 167 42 109
अशाेक नगर 334 74 111
भिंड 447 62 115
छिंदवाड़ा 784 93 149

खबरें और भी हैं…



Source link