कोरोना के साथ अब, बारिश ने बढ़ाया मच्छरों का प्रकोप: निगमायुक्त  ने कहा, कल से हर हाल में करें फोगिंग, अधिकारी मौके पर खड़े होकर कराएं सेनेटाईजेशन, वाट्सएप पर तुरंत भेजें फोटो

कोरोना के साथ अब, बारिश ने बढ़ाया मच्छरों का प्रकोप: निगमायुक्त  ने कहा, कल से हर हाल में करें फोगिंग, अधिकारी मौके पर खड़े होकर कराएं सेनेटाईजेशन, वाट्सएप पर तुरंत भेजें फोटो


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Morena
  • The Corporator Said, Do Fogging In Any Situation From Tomorrow, Officers Should Stand On The Spot And Do Sanitation, Send Photos On WhatsApp Immediately.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अधिकारियों की बैठक लेते निगमा�

  • बैठक में सभी तकनीकि एवं सफाई अधिकारी रहे मौजूद

मुरैना। शहर में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ने नमी पैदा कर दी है। जिसने मच्छरों का प्रकोप बढ़ा दिया है। इस समस्या से निपटने के लिए सोमवार को निगमायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने सभी निगम अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि, कल से ही पूरे शहर में फोगिंग कराई जाए।
लंबे समय से शहर में सेनेटाइजिंग न होने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। इसलिए निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी सेनेटाईज कराएं, वह तुरंत मौके की फोटो वाट्सएप पर उन्हें डाल दे। जिससे उन्हें यह पता लग सके कि सेनेटाइजिंग का काम हो रहा है कि नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सेनेटाइजिंग की रिपोर्ट संबंधित प्रभारी अधिकारी ललित शर्मा को करेंगे तथा उन्हें वाट्सएप पर फोटो भेजेंगे।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
इस बार चक्रवाती तूफान ताउ ते, की वजह से मानसून समय से पहले आने की बात कही जा रही है। शहर में पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश हुई है। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों के प्रकोप का एक प्रमुख कारण नालियों की सफाई न होना भी है। इसलिए बैठक में निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों से बारिश से पहले हर-हाल में सभी नाले व नालियां साफ कराने के आदेश दिए हैं।

बैठक में बोलते निगमायुक्त अमरसत्य गुप्ता

बैठक में बोलते निगमायुक्त अमरसत्य गुप्ता

मलेरिया फैलने की आशंका
बारिश के कारण उपजी मच्छरों की समस्या से शहर में मलेरिया फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। आम दिनों में जिला चिकित्सालय में मलेरिया मरीजों की बड़ी संख्या इन दिनों देखी जाती है। इस वक्त कोरोना काल चल रहा है। जिला अस्पताल में कोरोना के मरीजों की देख-रेख में ही स्टॉफ लगा है। जो डॉक्टर हैं उनमें से कुछ बीमार हैं, तो कुछ बीमार होकर आए हैं। इसलिए अगर शहर में मलेरिया फैलता है तो उसके इलाज के लिए डॉक्टर तक नहीं मिलेंगे। दूसरी तरफ निजी चिकित्सालयों में भी यही हाल है। निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों की भीड़ देखी जा सकती है।
गांवों में मौजूद गंदगी
शहर के आस-पास के जो गांव नगर निगम की सीमा में आ गए हैं। वहां भी गंदगी व्याप्त हैं। जैसे मुरैना गांव, मुढ़िया खेड़ा, छौंदा आदि। इन गांवों में गंदगी व्याप्त है। गंदगी की वजह से हर साल मच्छर उत्पन्न होते हैं और मलेरिया फैलता है। इसकी वजह से जिला अस्पताल में मरीजों का दवाब बढ़ जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link