Hyundai की इस कार ने सिंगल टैंक में किया 887 किलोमीटर ट्रैवल! बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Hyundai की इस कार ने सिंगल टैंक में किया 887 किलोमीटर ट्रैवल! बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड


नई दिल्ली.  ग्लोबल ऑटोमोबाइल मार्केट (Global automobile market) में इलेक्ट्रिकहाइब्रिड कारों पर बढ़ते फोकस के चलते जहां पेट्रोल और डीजल (Petrol- diesel ) कारों को लेकर दिलचस्पी में कमी रही है. यही वजह है कि बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अब इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड कारों पर ही फोकस कर रही हैं क्योंकि मार्केट में इनकी डिमांड भी बढ़ रही है. हालांकि टेक्नोलॉजी बेहतर होने से अब इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड कारें पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों के परफॉर्मेंस का मुकाबला कर रही हैं और कुछ पहलुओं में इनसे बेहतर भी दिख रही हैं. वहीं दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई (Hyundai) की नेक्सो (Nexo) FCEV ने हाल ही में फ्यूल भरवाने के लिए रुके बिना 887.5 किलोमीटर की दूरी तय कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाया है. gaadiwala.com के अनुसार, ऑस्ट्रेलियन रैली ड्राइवर ब्रेंडन रीव्स ने इस कार को मेलबर्न में एसेंडन फील्ड्स से न्यू साउथ वेल्स में ब्रोकन हिल तक हाइड्रोजन (Hydrogen)के सिंगल टैंक में चलाया.

इसके साथ ही हुंडई नेक्सो ने हाइड्रोजन के सिंगल टैंक में सबसे अधिक दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया. पिछला रिकॉर्ड बर्टरैंड पिकॉर्ड का था जिन्होंने 2019 में Hyundai Nexo में ही 778 किलोमीटर की दूरी तय की थी. 

इतने समय में पूरी की ट्रेवलिंग

रीव्स ने इस यात्रा में 13 घंटे 6 मिनट का समय लिया. उनकी एवरेज स्पीड 66.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही. नेक्सो ने 6.27 kh हाइड्रोजन की खपत की और 4,49,1000 लीटर एयर को प्योरिफाइ किया. रीव्स ने कहा कि एक रैली ड्राइवर होने के कारण वह हमेशा से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह इस तरह बनेगा. 

ये भी पढ़ें – WHO की सख्‍त चेतावनी: हफ्ते में 55 घंटे से ज्‍यादा किया काम तो बढ़ जाएगा मौत का खतरा, हृदय रोग के बढ़े मामले

जीरो इमिशन कैटेगरी में है कार 

हुंडई  नेक्सो में 95 kW हाइड्रोजन फ्यूल सेल और 40 kWh का बैटरी पैक है. इसका बैटरी पैक एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेयर किया गया है जिसकी पीक पावर 163 PS और मैक्सिमम टॉर्क 395 Nm है. इस कार को जीरो इमिशन कैटेगरी में रखा गया है क्योंकि इसके इमिशन में अधिकांश हिस्सा पानी की भाप का होता है. 

इस साल भारत में होगी लॉन्च

हुंडई अपनी इस नई हाइड्रोजन पावर्ड हुंडई Nexo एसयूवी को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. कंपनी की तरफ से अभी इसे बाजार में लाने के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. अगर ये बाजार में आती है तो ये देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड कार होगी. पिछले साल ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इस फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्रदर्शित किया था.

ये भी पढ़ें – Success Story : कचरा बीनने वालों के साथ काम कर कचरे से हैंडबैग बनाए, आज 100 करोड़ का टर्नओवर

Nexo के फीचर्स

कंपनी ने इस एसयूवी में रिमोट पार्किंग सिस्टम, लेन फॉलोविंग एसिस्ट (LFA) और हाइवे ड्राइविंग एसिस्ट (HAD) जैसे फीचर्स दिए हैं. इसके इंटीरियर में दो कलर वैरिएंट, मेट्योर ब्लू और डुअल टोन स्टोन और शेल ग्रे कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें 12.3 इंच का LCD स्क्रिन भी दिया गया है.अभी इस एसयूवी की कीमत और लॉन्च के बारे में कोई जानकारी बाजार में उपलब्ध नहीं है.





Source link