Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गार्डन में इस तरह लगी आग
- AG ऑफिस पुल के नीचे की घटना
सोमवार दोपहर अचानक मैरिज गार्डन में आग से दहशत फैल गई। मैरिज गार्डन के गेट से अंदर टेंट में आग लग गई। आग का पता उस समय लगा जब आग की लपटें बाहर की तरफ तेजी से निकलना शुरू हो गईं। तत्काल दमकल दस्ते को सूचना दी गई। दमकल दस्ता फायर ब्रिगेड को लेकर मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। आग को काबू पाने 30 मिनट लगे। अभी कोरोना कर्फ्यू के चलते गार्डन काफी समय से बंद था।
शहर के जब बड़े मैरिज गार्डन की बात की जाती है तो AG ऑफिस पुल के नीचे बने संगम मैरिज गार्डन का नाम भी आता है। यहां एक बुकिंग 4 से 5 लाख रुपए की होती है। पर काफी समय से यहां के मैरिज गार्डन बंद हैं, क्योंकि अभी कोरोना संक्रमण तेजी से फैला हुआ है और शासन ने कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है। इसी बीच सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक संगम गार्डन के गेट से आग की लपटें बाहर की तरफ उठते हुए देखी गईं। कुछ ही मिनट में मैरिज गार्डन के पूरे गेट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। मैरिज गार्डन के गेट से आग की लपटें ऊपर उठीं तो बिजली के तार टूटकर नीचे गिर गए। ऐसे में तत्काल स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल दस्ते को दी। बिना देर किए दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। एक फायर ब्रिगेड पानी फेंक कर आग पर काबू पाया जा सका। घटना में संगम गार्डन का गेट, अंदर टेंट जला है, लेकिन कोई जनहानि नहीं है।