इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान बट के बीच में विराट कोहली को लेकर जुबानी जंग चल रही है. ( Social Media)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ( Michael Vaughan) और पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान बट (Salman Butt) के बीच विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही. वॉन के मैच फिक्सर वाले बयान पर अब बट ने पलटवार किया है. उन्होंने इंग्लिश कप्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान स्तरहीन था.

कोहली की किसी के साथ तुलना नहीं की जा सकती: सलमान उन्होंने आगे कहा कि हम दो (विराट और विलियमसन) महान खिलाड़ियों के बारे में बात रहे थे और वॉन इसे दूसरी दिशा में ले गए. जो बात बीत चुकी है, उसके बारे में चर्चा करने से कोई मतलब नहीं. वो लाख कहें, लेकिन इससे तथ्य नहीं बदल जाएंगे. कोहली की किसी के साथ तुलना नहीं की जा सकती है. मैंने किसी देश का फेवर नहीं किया. वॉन के जवाब से मैं हताश हूं. उनकी बात में दम नहीं था. कीचड़ में पत्थर फेंकेंगे तो आप पर भी उड़ेगा. उन्होंने अपने बयान से ये साबित किया वो कैसे शख्स हैं. यह भी पढ़ें : IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने खोला RCB की सफलता का राज, 17 विकेट लेने वाले गेंदबाज से है कनेक्शन
कैसे शुरू हुआ बट-वॉन विवाद? इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट कोहली के खिलाफ बयान देते हुए कहा था कि अगर केन विलियमसन भारतीय होते, तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते. हालांकि, विलियमसन इसलिए कोहली की बराबरी नहीं कर सकते क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स नहीं हैं. वॉन के इसी बयान को बट ने बेतुका बताया था. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को तथ्यों और आंकड़ों के साथ अपनी बात रखने की सलाह दी थी. उनकी ये सलाह वॉन को रास नहीं आई और वो इतना नाराज हो गए कि बट पर मैच फिक्सिंग के जरिए क्रिकेट के खेल को बदनाम करने का जिम्मेदार ठहरा दिया. रमेश पोवार के कोच बनने के बाद भारतीय महिला टीम की पूर्व कोच ने कहा, हमारी कोई इज्जत नहीं बता दें कि सलमान बट पर, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ को आईसीसी ने फिक्सिंग के जुर्म में बैन कर दिया था. इन तानों खिलाड़ियों को 2010 के लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया था. इन तीनों को कुछ वक्त के लिए जेल भी जाना पड़ा था. वॉन ने इसी घटना की याद दिलाते हुए सलमान पर तंज कसा था.