IND vs AUS: शुरुआती 100 गेंदों में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए पुजारा, फिर लायन के एक ओवर में मचाया तहलका

IND vs AUS: शुरुआती 100 गेंदों में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए पुजारा, फिर लायन के एक ओवर में मचाया तहलका


चेतेश्‍वर पुजारा भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं

चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने तीसरे टेस्‍ट में शुरुआती 100 गेंदों पर 16 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्‍ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकली थी.

नई दिल्‍ली. मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्‍ट मैचों में फ्लॉप रहने के बाद चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) तीसरे टेस्‍ट में भारत की पहली पारी को संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं. सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट में भारत को कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे के रूप में तीसरे दिन का पहला झटका लगा. रहाणे पुजारा के साथ अच्‍छी साझेदारी बनाते नजर आ रहे थे, मगर दुनिया के नंबर एक टेस्‍ट गेंदबाज पैट कमिंस ने उन्‍हें बोल्‍ड करके न सिर्फ भारत को तीसरा झटका दे दिया, बल्कि पुजारा पर ही दबाव बना दिया. इसके बाद पुजारा को हनुमा विहारी का साथ मिला.
पुजारा ने 61 ओवर के खेल तक 100 गेंदों पर महज 16 रन बनाए थे. इस दौरान वह एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए थे, मगर इसके बाद अपनी पुरानी लय में लौटते हुए उन्‍होंने अगले ही ओवर में दो बार वो काम कर दिया, जो वह इस पारी की शुरुआती 100 गेंदों पर नहीं कर पाए.

तीन गेंदों पर जड़े दो चौके62वें ओवर के लिए अटैक पर नाथन लायन आए और पुजारा ने चौका लगाकर उनका स्‍वागत किया. 100 गेंदों के बाद यह उनका पहला चौका था. इसके बाद अगली गेंद डॉट रही और लायन के ओवर की तीसरी गेंद पर उन्‍होंने कवर्स की ओर गैप में चौका मारा. इस चौके के साथ ही पुजारा ने दिखा दिया कि उन्‍हें लय में लौटने में ज्‍यादा समय की जरूरत नहीं.

यह भी पढ़ें : 

धोनी का इंस्‍टाग्राम पर दबदबा, कोहली के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाले दूसरे क्रिकेटर बने

श्रीलंका के लिए अच्‍छी खबर, इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से गेंदबाजी कर सकेंगे धनंजय

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए पहले टेस्‍ट की दोनों पारियों में पुजारा महज 43 रन ही बना पाए थे. पहली पारी में उन्‍होंने 43 रन बनाए तो दूसरी पारी में डक हो गए थे. जबकि मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्‍ट मैच में वह सिर्फ 20 रन ही बना पाए थे. पहली पारी में पुजारा ने 17 रन और दूसरी पारी में 3 रन बनाए थे.








Source link