जब आप BOSS बनते हैं तो… गंभीर पर आगबबूला हुए विराट कोहली के भाई, पोस्ट ने मचाई सनसनी

जब आप BOSS बनते हैं तो… गंभीर पर आगबबूला हुए विराट कोहली के भाई, पोस्ट ने मचाई सनसनी


India vs South Africa Test: भारतीय क्रिकेट टीम का इस समय अपने घर पर बुरा हाल है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में मिली करारी हार के बाद अब गुवाहाटी में भी शर्मनाक हार का डर सताने लगा है. दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. इसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 27 रन पर दो विकेट खो दिए. इस बीच विराट कोहली के बड़े भाई का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें उन्हने गौतम गंभीर का बिना नाम लिए उनपर कड़ा प्रहार किया है.

विराट के बड़े भाई विकास कोहली ने ये पोस्ट तब किया है, जब टीम इंडिया अपने घर पर टेस्ट में बुरी तरह संघर्ष कर रही है. उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि जब आप बिना वजह बॉस बनने की कोशिश करते हैं तो यही हाल होता है.

गंभीर पर भड़के विराट कोहली के भाई?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अपने घर पर हाल खस्ता है. वहीं, जब से गौतम गंभीर ने हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली है तब से भारत अपने घर पर चार टेस्ट हार चुका है. जब विराट कोहली टीम के कप्तान थे, तब भारत को उनके घर पर हराना लगभग नामुमकिन जैसा था. कोहली की कप्तानी में भारत को सिर्फ दो बार घर पर हार का सामना करना पड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली के बड़े भाई ने थ्रेड पोस्ट के जरिए लिखा, ”एक जमाना था जब हम विदेशी धरती पर भी जीतने के लिए खेलते थे. अब हम मैच बचाने के लिए खेल रहे हैं, यहां तक कि भारत में भी… यही होता है जब आप हुक्म चलाने की कोशिश करते हैं और उन चीजों को बेवजह बदलने की कोशिश करते हैं जो टूटी नहीं थीं.”

fallback

गंभीर राज में घर पर शर्मसार हुई टीम इंडिया 

जब से गौतम गंभीर भारत के हेड कोच बने हैं, तब से टीम इंडिया का टेस्ट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. वहीं उनके कार्यकाल के दौरान रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा की है. गंभीर की कोचिंग में पिछले साल भारत को घर पर न्यूजीलैंड ने 3-0 से पीटा. फिर ऑस्ट्रेलिया में हार झेलनी पड़ी और अब एक बार फिर घर पर साउथ अफ्रीका के सामने 2-0 की हार का डर है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: हम चाहते थे टीम इंडिया गिड़गिड़ाए… साउथ अफ्रीका के कोच का खून खौलाने वाला बयान, अब क्या करेंगे गंभीर-पंत?

 

 



Source link