प्रसूता के शरीर में कपड़ा छूटने से गंभीर संक्रमण: हालत नाजुक; छिंदवाड़ा में दो नर्सों पर नोटिस जारी – Chhindwara News

प्रसूता के शरीर में कपड़ा छूटने से गंभीर संक्रमण:  हालत नाजुक; छिंदवाड़ा में दो नर्सों पर नोटिस जारी – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड स्थित चांदामेटा सिविल अस्पताल में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रसव के दौरान कथित मेडिकल लापरवाही के चलते प्रसूता देविका साहू के शरीर के भीतर कपड़ा

.

वर्तमान में देविका साहू छिंदवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

पति ने लगाया गंभीर आरोप प्रसूता के पति कैलाश साहू ने बताया कि चांदामेटा सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी की तबीयत लगातार खराब होने लगी। शरीर में अत्यधिक सूजन और दर्द बढ़ने पर वे एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। यहां जांच के दौरान ऑपरेशन किया गया और महिला के शरीर से कपड़ा निकाला गया। कैलाश का कहना है कि “अस्पताल स्टाफ की लापरवाही ने मेरी पत्नी की जान जोखिम में डाल दी है।”

निजी डॉक्टर ने भी घटना की पुष्टि की निजी अस्पताल में उपचार कर रहीं डॉ. कंचन दुबे ने पुष्टि की कि महिला के शरीर में गंभीर संक्रमण तेजी से फैल रहा था। समय पर उपचार न मिलने पर स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। डॉ. दुबे के अनुसार, फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति स्थिर है, लेकिन संक्रमण के कारण महिला की जान खतरे में पड़ गई थी।

अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया नोटिस चांदामेटा अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. रेणुका सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ड्यूटी पर मौजूद नर्स संतोषी खरे और नीलम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता है।



Source link