- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- 3 Dead In VD Market Businessman’s Family In 7 Days, Son Again Businessman And Now Wife Succumbed
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
है प्रभु…अब तो रहम करो..कुछ दिन पहले बड़े बेटे और फिर अंकल तथा अब भाभी का यूं चले जाना कांसल परिवार और वीडी क्लाथ मार्केट परिवार की क्षति है। ये दर्द भरे शब्द हैं, उस परिवार सदस्य के। जिन्होंने एक सप्ताह में ही अपने परिवार के तीन सदस्यों को खो दिया। यह वज्रपात वीडी क्लाथ मार्केट के कांसल परिवार में हुआ है। सात दिन में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पहले बड़े बेटे और उसके बाद पिता की मौत हो गई। उसके बाद अब पत्नी ने भी बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। कांसल परिवार पर इस तरह के वज्रपात से वीडी क्लाथ मार्केट के व्यापारियों में शोक है।
यह परिवार पावरलूम के धागे का व्यापार करता है और वीडी क्लाॅथ मार्केट में ही उनका घर व कार्यालय है। जहां से वे व्यापार करते थे। पहली लहर में उनके बड़े भाई निवासी नमक मंडी उम्र 62 साल की भी मौत हो चुकी है। उसके बाद दूसरी लहर में व्यापारी और उनके परिवार के दो सदस्य अप्रैल में संक्रमण की चपेट में आए, जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
इस दौरान बेटे की मौत हो गई। परिवार इस सदमे से उभर भी नहीं पाया था कि पिता की मौत हो गई। उसके बाद अब व्यापारी की पत्नी की भी मौत हो गई। इस तरह से परिवार के तीन सदस्य कोरोना की दूसरी लहर में चले गए। वीडी मार्केट में अब तक 14-15 लोगों की मौत हो चुकी है।