रतलाम में 152 पुलिसकर्मियों का तबादला: मुनेंद्र गौतम को बनाया साइबर सेल प्रभारी, रात 12 बजे के बाद जारी हुई लिस्ट – Ratlam News

रतलाम में 152 पुलिसकर्मियों का तबादला:  मुनेंद्र गौतम को बनाया साइबर सेल प्रभारी, रात 12 बजे के बाद जारी हुई लिस्ट – Ratlam News


रतलाम एसपी अमित कुमार ने रविवार देर रात जिले के पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। औद्योगिक थाना प्रभारी के बदलने के साथ 152 पुलिसकर्मियों के थाने बदल दिए है। इनमें सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल शामिल है।

.

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम को साइबर सेल का प्रभारी बनाया है। अब टीआई गायत्री सोनी को औद्योगिक थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सूची में कई ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही थाने पर तैनात थे। अब उन्हें दूसरे थानों और कुछ को शहर से बाहर भेजा गया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए बदलाव किया है

देखें पूरी लिस्ट, किसे कहा भेजा…



Source link