Captain Cool Dhoni again surprised, social media gave ultimate reaction | ‘कैप्टन कूल’ धोनी के अचानक ऐलान ने फिर चौंकाया, हैरान दिखा पूरा सोशल मीडिया

Captain Cool Dhoni again surprised, social media gave ultimate reaction | ‘कैप्टन कूल’ धोनी के अचानक ऐलान ने फिर चौंकाया, हैरान दिखा पूरा सोशल मीडिया


नई दिल्ली. “हमेशा अपने दिल की आवाज सुनो, वही तुम्‍हें अपने जीवन में हर काम में विनर बनाएगी”. ये बात कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (Mhendra Singh Dhoni) ने अपने एक इंटरव्यू में कही थी. लेकिन ये बात उन्होंने साबित भी कर दी. जब पूरी दुनिया उनके इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में परफॉर्मेंस के आधार पर टीम इंडिया में भविष्य को लेकर चर्चा कर रही थी तो धोनी ने संन्यास की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया. धोनी के इस फैसले ने सोशल मीडिया को भी हैरान कर दिया. आइए आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा.

सचिन तेंदुलकर ने की जमकर तारीफ

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने धोनी की तारीफ करते हुए लिखा, “भारतीय क्रिकेट के लिए आपका योगदान अप्रतिम है एमएस धोनी. साथ मिलकर 2011 का विश्व कप जीतना मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल था. आपको और आपके परिवार को परिवार को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं.”

सहवाग बोले, नहीं मिलेगा ऐसा खिलाड़ी
पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा,”ऐसा खिलाड़ी मिलना मिशन इम्पाॅसिबल है. ना कोई हुआ है, ना कोई था, ना कोई होगा एमएस जैसा. खिलाड़ी आते हैं और जाते हैं, लेकिन ऐसा शांत कोई नहीं होगा. धोनी बहुत सारे क्रिकेट प्रेमियों के लिए परिवार के सदस्य की तरह लोगों की आकांक्षाओं से जुड़े थे. ऊं फिनिशाय नम:.

आईसीसी ने भी दी सबको जानकारी
क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने भी सभी क्रिकेट प्रेमियों को महेंद्र सिंह धोनी के फैसले की जानकारी दी.

गंभीर ने याद किया धोनी के साथ का सफर
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने धोनी के साथ अपने क्रिकेट सफर को याद किया. गंभीर ने लिखा, “इंडिया-ए से द इंडिया तक, हमारा सफर सवालों से, कोमा, खाली स्थानों और विस्मयबोधक चिह्नों से भरा रहा. अब क्योंकि आप अपने अध्याय पर फुलस्टॉप लगा रहे हैं, मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि नया चरण इतना ही बेहतरीन होगा और यहां डीआरएस की कोई सीमा नहीं है. वैल प्लेयड एमएस धोनी.”

वीवीएस ने याद किया स्मॉल टाउन ब्वॉय धोनी को
वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी के स्मॉल टाउन ब्वॉय वाले रूप को याद किया. वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा,”http://zeenews.india.com/”धोनी का सफर एक स्मॉल टाउन के ब्वॉय से मैच विनर तक और विश्व के बेहतरीन लीडर्स में से एक बनते देखना गजब था. गजब की यादों के लिए धन्यवाद माही. आपको साथ खेलना मेरे लिए किस्मत की बात थी और मैं हमेशा आपके साथ साझा की गई यादों का जश्न मनाता रहूंगा.

ये भी देखें-





Source link