Last Updated:
NEET Success Story: जानने की ललक इंसान को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा देता है. ऐसी ही कहानी इंदौर के एक लड़के की है, जिन्हें जानने की ललक ने नीट यूजी में टॉपर बना दिया है.
NEET 2025 में रैंक 2 हासिल की हैं.
हाइलाइट्स
- NEET 2025 में ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त की.
- NCERT की पुस्तकों को 10 बार रिवाइज किया.
- अगला लक्ष्य एम्स दिल्ली में एमबीबीएस करना है.
NEET Success Story: कभी-कभी जानने की जिज्ञासा इंसान को कामयाब बना देता है. इस तरह इंदौर के प्रतिभाशाली छात्र उत्कर्ष अवधिया (Utkarsha Awadhiya) ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त कर पूरे मध्यप्रदेश और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. शनिवार को जारी हुए परिणाम के बाद उत्कर्ष की मेहनत और समर्पण की कहानी सामने आई है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है.
बचपन से ही था मानव शरीर के रहस्यों को जानने का जुनून
पढ़ाई और खेल का ऐसे बनाया संतुलन
कोचिंग के बाद उत्कर्ष रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे. वह हर दो घंटे की पढ़ाई के बाद 15-20 मिनट का ब्रेक लेते थे, जिसमें वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे खेल शामिल थे. इस दौरान वह परिवार के साथ समय भी बिताते थे. उनका मानना है कि इस तरह के ब्रेक से मन तरोताजा रहता है और दोबारा पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है.
NCERT को बनाया सफलता की कुंजी
संदेहों को अनदेखा नहीं किया, बल्कि बनाया सुधार का जरिया
अपनी तैयारी की खास रणनीति बताते हुए उत्कर्ष ने कहा कि वह किसी भी संदेह को नजरअंदाज नहीं करते थे. उन्होंने एक अलग कॉपी रखी थी, जिसमें वे अपनी गलतियां और शंकाएं लिखते थे. बाद में शिक्षकों की मदद से जब उनका समाधान होता, तो वह उसे उसी कॉपी में विस्तार से लिखते और बार-बार रिवाइज करते.
एम्स दिल्ली में एमबीबीएस करने का सपना
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें