Last Updated:
Mandsaur Kidnapping Case : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ 50 रुपये के विवाद में एक ढाबा संचालक को कुछ लोगों ने पहले पीटा और फिर उसका अपहरण कर लिया. पुलिस ने पांच दि…और पढ़ें
मंदसौर पुलिस ने सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है.
हाइलाइट्स
- ढाबा संचालक का 50 रुपये के विवाद में अपहरण.
- पुलिस ने 5 दिन बाद युवक को राजस्थान से रेस्क्यू किया.
- चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, तलाश जारी.
भोपाल/मंदसौर. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सिर्फ 50 रुपये के विवाद में एक ढाबा संचालक ईश्वरलाल को कुछ युवकों ने मिलकर पहले बुरी तरह पीटा और फिर उसका अपहरण कर लिया. घटना 13 जून की है, जब ईश्वरलाल अचानक लापता हो गया. परिवार ने पहले खुद तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने समाजजनों के साथ मिलकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपहरण की धाराओं में FIR दर्ज की और तुरंत छानबीन शुरू की.
यह घटना बताती है कि किस तरह छोटी सी कहासुनी भी बड़ी आपराधिक वारदात में बदल सकती है. मामले में पुलिस अब डिजिटल सबूत, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें