उज्जैन. हिन्दू धर्म में राशि के अनुसार आने वाले दिन की गणना की जाती है. बहुत सारे लोग यही सोचते हैं कि हमारा आने वाला दिन कैसा रहेगा. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 18 जून 2025 का दिन खास रहने वाला है. हालांकि, करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि मीन राशि वालों को आज किस क्षेत्र में कौन सा काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखनी है.
व्यापार – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यपार में मिला-जुला रहेगा. व्यापारियों को आज आय के नए स्तोत्र बनेंगे. लेकिन उन्हें चाहिए आज किसी पर एक दम भरोसा ना करें. शत्रु नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे.
आर्थिक स्थिति – इस राशि के जातक के लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन उन्हें चाहिए पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें और सहयोगी से सलाह लेकर ही निवेश करें.
लव लाइफ – मीन राशि के जातक का आज का दिन लव लाइफ में मध्यम रहने वाला है. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेंगा. साथ वैवाहिक जातक का आज का दिन मध्यम रहेगा.
दान – मीन राशि के जातक जो दान पुण्य में रूचि रखते हैं. उन्हें चाहिए आज के दिन भगवान गणेश के मंदिर जाकर दूर्वा अर्पित करें और गरीबों में लड्डू का प्रसाद वितरण करें.