मीन राशि वालों को आज मिलेगा फायदा या झेलनी पड़ेगी फजीहत? पंडित जी से जानें

मीन राशि वालों को आज मिलेगा फायदा या झेलनी पड़ेगी फजीहत? पंडित जी से जानें


उज्जैन. हिन्दू धर्म में राशि के अनुसार आने वाले दिन की गणना की जाती है. बहुत सारे लोग यही सोचते हैं कि हमारा आने वाला दिन कैसा रहेगा. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 18 जून 2025 का दिन खास रहने वाला है. हालांकि, करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि मीन राशि वालों को आज किस क्षेत्र में कौन सा काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखनी है.

करियर – मीन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन करियर में मध्यम रहने वाला है. इस राशि के जातक करियर की दृष्टि से आज उतार-चढ़ाव वाली स्थिति देखने को मिलेगी. उन्हें चाहिए आज के दिन आलस छोड़कर काम करियर के प्रति ध्यान लगाएं. जिससे करियर के अवसर प्रबल हो सकें.

व्यापार – मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यपार में मिला-जुला रहेगा. व्यापारियों को आज आय के नए स्तोत्र बनेंगे. लेकिन उन्हें चाहिए आज किसी पर एक दम भरोसा ना करें. शत्रु नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे.

स्वास्थ – मीन राशि के जातक का आज का दिन स्वास्थ्य कि दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. पुरानी बीमारी से जो आज पीड़ित है. उनके स्वास्थ मे आज सुधार आएगा. उन्हें चाहिए समय पर दवाइयां ले. साथ ही बच्चों का स्वास्थ सामान्य रहेगा.

आर्थिक स्थिति – इस राशि के जातक के लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन उन्हें चाहिए पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें और सहयोगी से सलाह लेकर ही निवेश करें.

शिक्षा – मीन राशि के जातक को आज शैक्षिक कार्यों में मध्यम परिणाम देखने को मिलेगा. उन्हें आज मित्रों की वजह से शिक्षा के क्षेत्र में कठिनाई हो सकती है. उन्हें चाहिए ध्यान पूर्वक कार्य करें.

लव लाइफ – मीन राशि के जातक का आज का दिन लव लाइफ में मध्यम रहने वाला है. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेंगा. साथ वैवाहिक जातक का आज का दिन मध्यम रहेगा.

दान – मीन राशि के जातक जो दान पुण्य में रूचि रखते हैं. उन्हें चाहिए आज के दिन भगवान गणेश के मंदिर जाकर दूर्वा अर्पित करें और गरीबों में लड्डू का प्रसाद वितरण करें.



Source link