NEET: जिस गांव में स्कूल तक नहीं, वहां किसान परिवार के 5 लोग डॉक्टर, चौथे बेटे का रिजल्ट देख रात भर रोए पिता

NEET: जिस गांव में स्कूल तक नहीं, वहां किसान परिवार के 5 लोग डॉक्टर, चौथे बेटे का रिजल्ट देख रात भर रोए पिता


Last Updated:

NEET Result 2025 Success Story: सागर के एक किसान पर भगवान मानों मेहरबान हैं. ये पिता ने अपने बड़े बेटे को डॉक्टर बनाना चाहता था, लेकिन आज 4 बेटे और…

हाइलाइट्स

  • किसान परिवार के 5 सदस्य बने डॉक्टर
  • गांव में स्कूल नहीं, फिर भी 4 बेटे और बहू डॉक्टर
  • पिता ने छोटे बेटे के NEET रिजल्ट पर खुशी से रोए

NEET Result: सागर का एक ऐसा गांव जहां बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल तक नहीं है. उस गांव के एक किसान परिवार ने मिसाल पेश कर दी. इस परिवार में बहू सहित अब पांचवां सदस्य डॉक्टर बनने जा रहा है. क्योंकि घर के सबसे छोटे और चौथे भाई ने NEET क्लियर कर लिया है. इस घर के मुखिया ने केवल अपने बड़े बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना 35 साल पहले देखा था. 15 साल पहले उनका बड़ा बेटा डॉक्टर बन भी गया. लेकिन, उसके बाद परिवार से डॉक्टर निकलने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अब तक जारी है.

किसान के चौथे बेटे के डॉक्टर बनने के बाद अब परिवार में उनके चारों लड़के और बहू यानी 5 लोग डॉक्टर हो चुके हैं. पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. पिता तो इतना खुश हैं कि वह रात भर खुशी के मारे रोते रहे. सागर मुख्यालय से करीब 50 KM दूर रहली ब्लॉक है. इसी क्षेत्र में 1000 की आबादी वाला छोटा सा गांव मडिया बुजुर्ग है. यहां के किसान उमाशंकर पटेल के चार बेटे हैं. उन्होंने दिन-रात मेहनत कर अपने बेटों को पढ़ाया-लिखाया. वो चाहते थे एक बेटा डॉक्टर बने, लेकिन प्रभु ने छप्पर फाड़ कर दिया. चारों बेटे डॉक्टर बन गए.

लोग मुझपर हंसते थे…
उमाशंकर पटेल ने बताया, हमारे गांव में स्कूल तक नहीं था. जब गांव में कभी चर्चा करते थे कि हम अपने बेटे को डॉक्टर बनाएंगे तो लोग हंस दिया करते थे. लेकिन, अब हमारे बेटों ने डॉक्टर बनकर दिखाया है. जैसे ही छोटे बेटे का रिजल्ट आया, तो रात भर खुशी के आंसू आते रहे. उनके सबसे बड़े बेटे अखिलेश पटेल 15 साल पहले डॉक्टर बने थे. वर्तमान में वह एमबीबीएस (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) जमशेदपुर, झारखंड में पदस्थ हैं.

कोई झारखंड तो कोई भोपाल में…
दूसरे भाई असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद पटेल एमबीबीएस एमडी (लंग्स रोग विशेषज्ञ गांधी मेडिकल कॉलेज, हमीदिया भोपाल) में सेवाएं दे रहे हैं. साथ ही उनकी धर्मपत्नी डॉ. चित्रा पटेल MS AYU (स्त्री एवं प्रसूति विशेषज्ञ) जेके हॉस्पिटल भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पदस्थ हैं. तीसरे डॉ. प्रदीप पटेल एमबीबीएस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर गढ़ाकोटा में मेडिकल ऑफिसर की पोस्ट पर कार्यरत हैं. इसके अलावा नीट यूजी 2025 में चयन होने के साथ ही चौथे और सबसे छोटे भाई हेल्दी पटेल का नाम परिवार के पांचवें डॉक्टर के रूप में दर्ज हो गया.

homemadhya-pradesh

NEET: किसान परिवार से 5 लोग डॉक्टर, चौथे बेटे का रिजल्ट देख रात भर रोए पिता



Source link