चप्पल उतारकर मंदिर में घुसा संस्कारी चोर, भगवान का मुकुट और दान पेटी लेकर फरार, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

चप्पल उतारकर मंदिर में घुसा संस्कारी चोर, भगवान का मुकुट और दान पेटी लेकर फरार, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला


Last Updated:

Satna News: सतना जिले के कोठी अस्पताल परिसर स्थित मंदिर में एक चोर ने चांदी के मुकुट और दान पेटी से नकदी चुराई. CCTV में कैद हुआ आरोपी चप्पल उतारकर मंदिर में घुसा और झाड़ू से दरवाज़ा तोड़ा.

सतना में शर्मनाक चोरी

हाइलाइट्स

  • चोर ने मंदिर से चांदी के मुकुट और नकदी चुराई.
  • CCTV में चोर चप्पल उतारकर मंदिर में घुसता दिखा.
  • पुलिस ने 36 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया.

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जिले के कोठी कस्बे से सामने आया है, जहां चोरों ने अब भगवान को भी नहीं बख्शा. कोठी स्थित जिला अस्पताल परिसर में बने मंदिर में एक चोर ने न सिर्फ चोरी की वारदात को अंजाम दिया, बल्कि जिस तरीके से उसने चोरी की, वह सबको हैरान कर गया.

बताया जा रहा है कि मंदिर में चोरी की यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ देखा गया कि चोर ने पहले मंदिर के चारों ओर झाड़ू लगाई, फिर उसी झाड़ू को सहारा बनाकर मंदिर का गेट तोड़ा. हैरानी की बात यह रही कि मंदिर में प्रवेश करने से पहले उसने अपने चप्पल भी बाहर उतार दिए, और फिर भगवान राम, लक्ष्मण व हनुमान जी के चांदी के मुकुट और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गया.

जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली, उन्होंने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की. महज 36 घंटे के भीतर कोठी थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. आरोपी की पहचान राजन उर्फ खिल्लू विश्वकर्मा के रूप में हुई, जो कोठी कस्बे के बघेलान टोला का निवासी है.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए तीनों चांदी के मुकुट और दान पेटी से ली गई नकदी भी बरामद कर ली है. मंदिर में चोरी की इस घटना ने, जहां लोगों को आक्रोशित किया. वहीं चोरी के ‘संस्कारिक’ अंदाज ने भी चर्चा बटोरी है. अब पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है कि उसने इससे पहले कहीं और भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं.

सतना जिले में इस तरह मंदिरों को निशाना बनाना चिंता का विषय बनता जा रहा है, लेकिन पुलिस की तत्परता से इस मामले में जल्द कार्रवाई होना राहत की बात है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

चप्पल उतारकर मंदिर में घुसा संस्कारी चोर, भगवान का मुकुट और दान पेटी लेकर फरार



Source link