3 राशियों पर मेहरबान होंगे सुख-समृद्धि के दाता शुक्र, बनेंगे सारे बिगड़े काम

3 राशियों पर मेहरबान होंगे सुख-समृद्धि के दाता शुक्र, बनेंगे सारे बिगड़े काम


Last Updated:

Shukra Gochar Ke Labh: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से कहा कि यह समय तीन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा. किस्मत उनका पूरा साथ देगी.

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है और इसका सीधा असर हमारी दिनचर्या, सोच और भाग्य पर पड़ता है. कभी ग्रह राशि बदलते हैं, तो कभी नक्षत्र और हर बदलाव अपने साथ नई संभावनाएं लेकर आता है. इसी क्रम में 19 अप्रैल 2026 का दिन बेहद खास रहने वाला है, जब शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, सुंदरता, धन और आकर्षण का प्रतीक माना गया है. जब यह ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो जीवन में खुशियां, रिश्तों में मिठास और आर्थिक स्थिरता बढ़ती है.

इस बार शुक्र का यह गोचर कुछ खास राशियों के लिए राहत और खुशखबरी लेकर आ रहा है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं और जीवन में नए अवसर मिल सकते हैं. करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यह समय तीन राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा, जहां किस्मत उनका पूरा साथ दे सकती है.

तीन राशि के जातकों को होगा लाभ
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. घर-परिवार में चल रही अनबन धीरे-धीरे समाप्त होगी और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे. संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है. यात्राएं लाभदायक रहेंगी. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और धन लाभ के भी प्रबल योग बनेंगे.

सिंह- शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ सिंह राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. घर-परिवार में चल रही अनबन और पुराने विवाद अब धीरे-धीरे खत्म होंगे, जिससे रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी. समाज में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी और लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे. नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मन को प्रसन्न करेगी.

कन्या- इस राशि के लिए शुक्र गोचर से किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं. जो लोग पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद से परेशान हैं, अब सारे विवाद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link