श्योपुर में सड़क पार कर रहे युवक की मौत: कार ने टक्कर मारी, ड्राइवर मौके से भागा – Sheopur News

श्योपुर में सड़क पार कर रहे युवक की मौत:  कार ने टक्कर मारी, ड्राइवर मौके से भागा – Sheopur News



श्योपुर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार रात 8 बजे सादुल्ला मार्केट क्षेत्र की है।

.

मृतक नेता बंजारा पिता भंवरलाल बंजारा (37) शंकरपुर गांव का रहने वाला था। वह किसी काम से श्योपुर आया था। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

राहगीरों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में भेजा। पोस्टमॉर्टम गुरुवार को किया जाएगा।



Source link