विदिशा के सर्राफा व्यापारियों ने हाल ही में बढ़ रही लूट और डकैती की घटनाओं को लेकर कलेक्टर अंशुल गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग रखी। व्यापार महासंघ अध्यक्ष मुन्नालाल जैन के नेतृत्व में छोटा सर्राफा एसोसिएश
.
व्यापारियों ने कहा- हमेशा खतरा बना रहता है एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, संरक्षक राजकुमार प्रिंस, नरेंद्र सोनी और महामंत्री महेश सोनी ने कलेक्टर को बताया कि सर्राफा व्यापारी हाट-बाजारों में भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर लेकर जाते हैं। इस दौरान उन्हें लूट और डकैती का खतरा बना रहता है।
व्यापारियों ने कहा कि पहले भी शहर में व्यापारियों के साथ लूट और हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के कारण सर्राफा व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए आत्मरक्षा के लिए उन्हें वैध शस्त्र लाइसेंस की जरूरत है।
कलेक्टर बोले- प्रक्रिया पूरी करें, हरसंभव मदद मिलेगी कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने व्यापारियों की बात गंभीरता से सुनी। उन्होंने सुझाव दिया कि व्यापार महासंघ और सर्राफा एसोसिएशन संयुक्त लेटरहेड पर आवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही सभी इच्छुक व्यापारी शस्त्र लाइसेंस के फॉर्म भरें और तय प्रक्रिया का पालन करें।
कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि जो भी व्यापारी निर्धारित प्रक्रिया पूरी करेगा, उसे नियमों के तहत हरसंभव मदद दी जाएगी।