पारधी गिरोह ने की थी यूपी के नेता से लूट: गिरोह का सरगना गिरफ्तार; हाइवे पर गाड़ी रोककर की थी लूट – Jabalpur News

पारधी गिरोह ने की थी यूपी के नेता से लूट:  गिरोह का सरगना गिरफ्तार; हाइवे पर गाड़ी रोककर की थी लूट – Jabalpur News


उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले भाजपा के जनपद अध्यक्ष के साथ जबलपुर के छपरा गांव के पास मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का जबलपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके चार अन्य साथी अभी भी फरार ह

.

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले भाजपा नेता सुजीत सिंह परिवार के साथ मैहर दर्शन के बाद बाबा महाकाल का दर्शन करने उज्जैन जा रहे थे। उसी दौरान नागपुर-प्रयागराज हाईवे पर कुछ देर आराम करने के लिए कार से उतरे ही थे कि 4-5 हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। भाजपा नेता की हीरे का लॉकेट लगी सोने की चेन छीनकर भाग निकले। इसके बाद पीड़ित परिवार जबलपुर के खितौला थाना पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। भाजपा नेता सुजीत सिंह अपनी पत्नी, बेटे, साथी और ड्राइवर के साथ थे।

भाजपा नेता सुजीत सिंह अपने परिवार के साथ लूट की शिकायत करने थाने पहुंचे थे।

18 जून को सुबह 3 बजे सुजीत सिंह अपने परिवार के साथ यूपी के चंदौली से निकले थे। दोपहर में वे मैहर पहुंचे, जहां शारदा माता के दर्शन के बाद रात 9 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुए। करीब 11 बजे उन्होंने गाड़ी खितौला थाने के पास हाईवे पर रोकी। इसी दौरान तलवार और रॉड से लैस चार से 5 हथियारबंद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और तेज था कि संभलने तक का मौका नहीं मिला। बदमाश चेन लूटकर भागने लगे। इस बीच ड्राइवर ने गाड़ी का हूटर बजा दिया, जिससे घबराकर बदमाश भाग निकले। घटना के बाद सुजीत सिंह गोसलपुर थाना पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि यह मामला खितौला थाना क्षेत्र का है।

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब मिला सुराग

यूपी के भाजपा नेता सुजीत सिंह ने मध्यप्रदेश पुलिस पर कार्रवाई में देरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, लिहाजा घटना के बाद से ही सिहोरा, खितौला थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम हाईवे लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने गोसलपुर से लेकर कटनी तक के बीच में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले, इसके साथ ही होटल, ढाबे सहित कई रेस्ट हाउस में भी पुलिस ने सघन चेकिंग की तब सुराग मिल गया कि भाजपा नेता के साथ लूट करने वाली पारधी गैंग है, जो कि सिहोरा गोसलपुर के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।

घटना वाले दिन से एएसपी-एसडीओपी टीम के साथ आरोपियों की तालाश में जुटे थे।

घटना वाले दिन से एएसपी-एसडीओपी टीम के साथ आरोपियों की तालाश में जुटे थे।

10 से 12 संदेहियों को पकड़ा-फिर हुआ खुलासा

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सिहोरा,खितौला और गोसलपुर क्षेत्र में रहने वाले 10 से 12 पारधी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि रोहू पारधी और उसके साथियों ने लूट की है। आरोपियों ने बताया कि जैसे ही अंधेरा होता था, वैसे ही हाइवे पर सक्रिय हो जाते हैं। बाइक से गाड़ियों का पीछा करते हैं और जैसे ही कोई गाड़ी रूकती हैं तो हमला कर देते हैं। पारधी गिरोह के सदस्यों ने लूट के ही इरादे से जनपद अध्यक्ष पर हमला किया था, पर लूट में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाए।

नासूर बन गया है पारधी गिरोह

जिस दिन भाजपा नेता के साथ लूट हुई थी, उसी रात को इसी गैंग ने तीन और वारदातों को अंजाम दिया था। कटनी की ओर जा रहे युवकों के साथ लूटपाट करने के बाद, स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के छपरा गांव के पास कटनी निवासी राम सृजन वंशकार, अखिलेश श्रीवास्तव से सोने की चेन, दो अंगूठियां और 2 लाख 72 हजार रुपए लूट लिए थे।इससे पहले पन्ना निवासी दंपती से 50 हजार रुपए, प्रयागराज से लौट रहे कटंगी के परिवार और मैहर जा रहे मंडला के परिवार और नागपुर निवासी एक परिवार से भी लूटपाट कर चुके हैं।

सुजीत सिंह बाहुबली विधायक सुशील सिंह और पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह के करीबी है

सुजीत सिंह बाहुबली विधायक सुशील सिंह और पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह के करीबी है

अब जानिए कौन हैं सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह उर्फ सुड्डू चंदौली जिले के शमशेरपुर गांव के रहने वाले हैं। नौगढ़ के ब्लॉक प्रमुख सीट पर उनका दो दशक से लगातार कब्जा है। वर्तमान में क्षेत्र के दमदार भाजपा नेताओं के रूप में उनकी पहचान है। सुजीत सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह नौगढ़ की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। नौगढ़ आदिवासी बहुल क्षेत्र है। सुजीत सिंह बाहुबली विधायक सुशील सिंह और पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह के करीबी है। सुजीत सिंह के छोटे भाई अमित सिंह पुलिस विभाग में सीओ के पद पर तैनात हैं।



Source link