100 रुपये में चलेगा 500 किमी! इस स्कूटर को बुक करने के लिए टूट पड़े ग्राहक, 24 घंटे में बन गया रिकॉर्ड

100 रुपये में चलेगा 500 किमी! इस स्कूटर को बुक करने के लिए टूट पड़े ग्राहक, 24 घंटे में बन गया रिकॉर्ड


नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता अल्ट्रावायलेट ने हाल ही में अपनी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था. Ultraviolette Tesseract स्कूटर को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ग्राहकों ने इस स्कूटर को हाथो हाथ लिया. आलम ये रहा है कि बुकिंग खुलने के सिर्फ 48 घंटे के अंदर इस स्कूटर की 20,000 यूनिट्स की प्री-बुकिंग मिल चुकी है. कंपनी ने इस स्कूटर को 1.20 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर पेश किया था. यह कीमत शुरुआती 10,000 यूनिट्स के लिए थी. लेकिन, अब कंपनी ने इन यूनिट्स की संख्या बढ़ाकर 50,000 यूनिट्स तक कर दी है. यानी अब ये स्कूटर खरीदने वाले शुरुआती 50,000 ग्राहकों को यह स्कूटर 1.20 लाख रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर मिलेगा.

पहले 50,000 यूनिट्स के बाद, अल्ट्रावायलेट टेसरैक्ट की कीमत 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी. इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही में शुरू होगी. इसे 999 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है. टेसरैक्ट में 20.1 बीएचपी मोटर है. जबकि बैटरी की क्षमता अभी तक सामने नहीं आई है, इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर 261 किमी (आईडीसी) की रेंज देने का दावा किया गया है. इसकी टॉप स्पीड 125 किमी प्रति घंटा है और यह 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 2.9 सेकंड में पकड़ सकती है.

100 रुपये में 500 किमी चलेगा
अल्ट्रावायलेट का दावा है कि टेसरैक्ट दो चार्ज में सिर्फ 100 रुपये में 500 किमी की रेंज हासिल कर सकता है.टेसरैक्ट के साथ, अल्ट्रावायलेट ने भारत में सबसे फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें ऑनबोर्ड नेविगेशन, दो डैशकैम (फ्रंट और रियर), वायरलेस चार्जिंग, हैंडलबार के लिए हैप्टिक फीडबैक, डुअल-चैनल एबीएस, डुअल डिस्क, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं.

रडार बेस्ट ADAS तकनीके से लैस
टेसरैक्ट भारत का पहला स्कूटर है जिसमें रडार-आधारित एडीएएस तकनीक है, जो ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट, कोलिजन अलर्ट और लेन चेंज असिस्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करती है. इसमें फ्रंट और रियर में एक-एक रडार है. यह वायलेट एआई का उपयोग करता है ताकि यह कुशलता से काम कर सके. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल एलईडी प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ फ्लोटिंग डीआरएल और एलईडी टेललैंप्स हैं. यह 14-इंच के पहियों पर चलता है और इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज है जिसमें एक फुल-फेस हेलमेट फिट हो सकता है.

4 कलर ऑप्शंस
अल्ट्रावायलेट टेसरैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है – सोनिक पिंक, डेजर्ट सैंड, सोलर व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक. इसके प्रतिद्वंद्वियों में बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, ओला एस1 प्रो, एथर 450, वीदा वी2 प्रो और रिवर इंडी शामिल हैं. वारंटी की बात करें तो तीन साल और 75,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी है, जिसे आठ साल और 2,00,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है.



Source link