Last Updated:
क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया सांसद प्रिया सरोज ने क्रिकेट की पिच पर खूब चौके और छक्के लगाए. हाल में रिंकू सिंह से सगाई करने वाली प्रिया सरोज को वाराणसी के शिवपुरी मिनी स्टेडियम में हाथ में बल्ला प…और पढ़ें
प्रिया सरोज ने स्टेडियम में उतकर थामा बल्ला.
हाइलाइट्स
- प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने 8 जून को लखनऊ में सगाई की थी
- दोनों 18 नवंबर को वाराणसी में शादी के बंधन में बंधेंगे
- प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं
नई दिल्ली. रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया सपा सांसद प्रिया सरोज इनदिनों चर्चा में हैं. प्रिया सरोज ने हाल में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह से हाल में सगाई की है. इसके बाद से दोनों सुर्खियों में हैं. प्रिया सरोज को हाल में क्रिकेट स्टेडियम में चौका और छक्का लगाते हुए देखा गया. सलवार सूट पहने प्रिया ने गेंदों का बखूबी सामना किया और चौके-छक्के भी लगाए. उन्हें क्रिकेट को एंज्वॉय करते हुए देखा गया. प्रिया का यह वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सांसद , प्रिया सरोज जी क्रिकेट खेलती हुई 🤗🏏 pic.twitter.com/yYJf9nIk43