हादसा नैनपुर में शनिवार शाम बालाघाट मार्ग पर हुआ।
मंडला जिले के नैनपुर में शनिवार शाम बालाघाट मार्ग पर आईटीआई के सामने मिनी ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 4 साल की बच्ची अष्टमी की मौत हो गई।
.
दुर्घटना में बच्ची के माता-पिता चैन सिंह वरकड़े और बबिता वरकड़े भी घायल हुए। इमलीखेड़ा निवासी परिवार के साथ जा रहा 10 साल का सचिन उइके भी घायल हो गया।
सभी घायलों को नैनपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया। सचिन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और मौके पर जमा हो गए। कुछ लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश की। नैनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक (एमपी 51 जी 0557) को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।