- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Suicide Case; MP Woman Commits Suicide By Consuming Poisonous Over Demand Gold Necklace In Alok Nagar
इंदौर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मामले में आजाद नगर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।- प्रतीकात्मक फोटो
- मूसाखेड़ी क्षेत्र के आलोक नगर में रहने वाली महिला ने आत्महत्या कर ली
- आर्थिक हालत खराब होने के चलते इंदौर छोड़कर गांव जाने की थी तैयारी
पत्नी ने पति से सोने का हार दिलवाने की जिद की। पति ने कहा कि लॉकडाउन के चलते कामकाज बंद था, पैसे खत्म हो गए हैं। जब कामकाज चलेगा और पैसे आएंगे तब दिला दूंगा। इसी बात से नाराज पत्नी ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार, मूसाखेड़ी के आलोक नगर में रहने वाली सारथी पति सदाशिव (30) के जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह प्लंबर है। लॉकडाउन के चलते काम मिलना बंद हो गया, जिससे आर्थिक हालत खराब हो गई। इस पर सोमवार रात को ही पति-पत्नी ने यह तय किया था कि मंगलवार को वह इंदौर छोड़कर अपने गांव चले जाएंगे। गांव जाने से पहले सारथी ने पति से सोने का हार दिलाने की बात कही। इस पर सदाशिव ने सारथी को बताया कि लॉकडाउन के दौरान सारी जमापूंजी खत्म हो गई है, जब कामकाज चलने लगेगा तब हार दिला देगा।
पत्नी बोली- बगैर हार के गांव जाकर क्या मुंह दिखाएंगे
इस बात से पत्नी नाराज हो गई। वह यह कहने लगी कि बगैर हार के गांव जाकर महिलाओं को क्या मुंह दिखाएगी। इस पर पत्नी को समझाकर कुछ देर बाद सदाशिव सो गया लेकिन सारथी ने जहर खा लिया। पति उसे लेकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
0