How Many Times Minor Has Been Raped; Girl Reached Madhya Pradesh Vidisha From Maharashtra | किशोरी को एक साल में तीन बार बेचा गया, अब दुष्कर्म करने वालों की तलाश में पुलिस; महाराष्ट्र के बाल सुधार गृह भागकर आई थी

How Many Times Minor Has Been Raped; Girl Reached Madhya Pradesh Vidisha From Maharashtra | किशोरी को एक साल में तीन बार बेचा गया, अब दुष्कर्म करने वालों की तलाश में पुलिस; महाराष्ट्र के बाल सुधार गृह भागकर आई थी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • How Many Times Minor Has Been Raped; Girl Reached Madhya Pradesh Vidisha From Maharashtra

विदिशा11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली के बाल सुधार गृह से अच्छी जिंदगी की उम्मीद में भागकर आईं दो लड़कियों को विदिशा पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। – प्रतीकात्मक फोटो

  • पीड़ित किशोरी को भी नहीं मालूम कि एक साल में उससे कितनी बार दुष्कर्म हुआ
  • एक साल पहले अच्छी जिंदगी की उम्मीद में महाराष्ट्र से भागकर आई थीं 2 लड़कियां

महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली के बाल सुधार गृह से एक साल भागी दो किशोरियों को विदिशा पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। इनमें से 15 साल की एक किशोरी की जिंदगी एक साल में नर्क बन गई थी। इस किशोरी को विदिशा जिले में अलग-अलग जगह तीन बार बेचा गया। उसके साथ कितनी बार ज्यादती हुई, उसे खुद पता नहीं है। करारिया पुलिस ने उसे क्षेत्र के शेरपुर गांव से बरामद किया है। जबकि वहीं, दूसरी किशोरी अब बालिग हो गई है और वह मंडीदीप के ढाबा पर काम करती थी। पुलिस की मानें तो दोनों किशोरियां अच्छी जिंदगी की उम्मीद में भागकर आईं थीं।

एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि 15 साल की किशोरी अपनी सौतेली मां से परेशान होकर घर से भागी तो उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। यहां उसकी दोस्ती एक अन्य किशोरी से हुई जो अब बालिग हो गई। ये दोनों अच्छी जिंदगी की उम्मीद में मंडीदीप में आ गईं। यहां दोनों एक ढाबे पर काम करने लगीं। बड़ी लड़की ढाबे पर ही रुक गई लेकिन छोटी लड़की को एक महिला ने शादी के बहाने आनंदपुर में एक व्यक्ति के साथ रख दिया। इसके बाद किशोरी को गुलाबगंज के वनगांव में रखा गया। 4 महीने रुकने के बाद उसे करारिया थाने के शेरपुर गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी के रूप में रख लिया।

महाराष्ट्र पुलिस दोनों को ले गई साथ
पुलिस को जानकारी मिली कि बाहर की एक लड़की परेशान है और वह शेरपुर में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने उसे बरामद किया। मंडीदीप में रहने वाली लड़की ने कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन विदिशा जिले में रह रही लड़की ने तीन लोगों के नाम बताए हैं जिन्होंने उसका शोषण किया। किशोरी ने अपने बयान में शोषण करने वाले कई लोगों के नाम बताए। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। दोनों लड़कियों को महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है।

0



Source link