IND vs ENG Live: चौथे दिन दूसरे ही ओवर में भारत को झटका, कप्तान गिल आउट

IND vs ENG Live: चौथे दिन दूसरे ही ओवर में भारत को झटका, कप्तान गिल आउट


Last Updated:

IND vs ENG 1st Test Day 4: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट के तीसरे दिन 346 रन बने और 9 विकेट गिरे. दिन की समाप्ति पर भारत का स्कोर दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन था. अगर भारत ने चौथे दिन अच्छा खेल दिखाया तो इंग…और पढ़ें

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट चौथा दिन लाइव अपडेट.

हाइलाइट्स

  • भारत-बनाम इंग्लैंड टेस्ट रोमांचक मोड़ पर.
  • भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए.
  • इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर सिमटी.

IND vs ENG 1st Test Day 4: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट शुरुआती दो दिन की तरह तीसरे दिन भी बेहद रोमांचक रहा. इस दिन 346 रन बने और 9 विकेट गिरे. जब दिन का खेल खत्म हुआ तब भारत का स्कोर 2 विकेट पर 90 रन था. उसके पास 6 रन की पहली पारी की बढ़त भी है. ऐसे में मैच का चौथा दिन यानी सोमवार बेहद अहम हो गया है. इस दिन अगर भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया तो इंग्लैंड घुटने के बल आ जाएगा.

चौथे दिन पहले ही ओवर में झटका
भारत को मैच के चौथे दिन पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल दिन के दूसरे ही ओवर में बोल्ड हो गए हैं. भारतीय कप्तान को ब्रायडन कार्स ने आउट किया.

चौथे दिन टीम इंडिया क्या करे
मैच के चौथे दिन की शुरुआत भारतीय बैटिंग से होगी. कमान कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल भारत का स्कोर आगे बढ़ाने उतरेंगे. अभी भारत का स्कोर 2 विकेट पर 90 रन है. भारत की कोशिश होगी कि वह चौथे दिन पूरे समय बैटिंग करे. इससे उसकी इंग्लैंड पर 400 रन से अधिक की लीड हो जाएगी.

पहले टेस्ट के पहले तीन दिन में क्या हुआ
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है. पहले दिन भारत ने 3 विकेट पर 359 रन बनाए. दूसरे दिन भारतीय टीम 471 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दूसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तब इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 209 रन था. पहले दो दिन की तरह तीसरे दिन भी दोनों टीमों में जोरदार टक्कर हुई. इस दिन कुल 346 रन बने और 9 विकेट गिरे. भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर समेटी. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 90 रन बना लिए.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

Live: चौथे दिन दूसरे ही ओवर में भारत को झटका, कप्तान गिल आउट



Source link