Commissioner of Sehore arrives for the arrival of CM, review of hospital | सीएम के आने को लेकर सीहोर पहंुचे कमिश्नर, अस्पताल का लिया जायजा

Commissioner of Sehore arrives for the arrival of CM, review of hospital | सीएम के आने को लेकर सीहोर पहंुचे कमिश्नर, अस्पताल का लिया जायजा


सीहोर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान के आने की सूचना पर प्रशासन समस्याएं दुरुस्त करने में लगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधवार को सीहोर आने की सूचना पर प्रशासन उनके आने को लेकर तैयारियों में मंगलवार को सुबह से ही जुटा रहा लेकिन शाम को उनके आने का कार्यक्रम आगे बढ़ गया। इस बीच मंगलवार को कमिश्नर कवींद्र कियावत भी कलेक्टोरेट पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शाम के समय वह जिला अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. आनंद शर्मा को जरूरी निर्देश भी दिए। उनके साथ कलेक्टर अजय गुप्ता, एसपी शशींद्र चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम के आने को लेकर मंगलवार को सुबह से ही प्रशासन तैयारियों में जुट गया था। सीएम डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में शामिल होने वाले थे। इसी के साथ फीवर क्लीनिक सहित कोविड केयर सेंटर को भी उन्हें देखना था। इसे लेकर प्रशासन सुबह से ही तैयारियों में जुट गया था। कलेक्टोरेट में कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली। व्यवस्थाओं को ठीक करने में स्वास्थ्य विभाग का अमला भी लगा रहा।

दिनभर चली तैयारियां
कोविड केयर सेंटर में भी दिनभर तैयारियां की गईं। यहां पर कई तरह की समस्याएं मरीजों के सामने आ रही हैं। इन्हें ठीक किया गया। साफ-सफाई से लेकर मरीजों के लिए यहां पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी देखा गया कि कोई कमी ना रह जाए।

कोविड केयर सेंटर में मरीज कर रहे हैं शिकायतें
कोविड सेंटर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित शिकायत कर रहे हैं। इनका कहना है कि कोविड केयर सेंटर में भोजन अच्छी क्वालिटी का नहीं मिल पा रहा है। कई मरीजों ने पिछले दिनों कम रोटी मिलने की शिकायत भी की थी।

स्वास्थ्य अमले में कुछ का व्यवहार ठीक नहीं है
अधिकारियों का कहना है कि समय पर मरीजों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। मरीजों का यह भी कहना है कि यहां पर जो अमला तैनात है उनमें से कुछ का व्यवहार ठीक नहीं है।

अस्पताल में जाकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जिला अस्पताल में कमिश्नर ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले फीवर क्लीनिक देखा और आईसोलेशन वार्ड को भी देखा। यहां पर सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया और सिविल सर्जन डॉ. आनंद शर्मा ने उन्हें जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज या उनके परिजन बिना मास्क के नहीं होना चाहिए। इस बीच श्री शर्मा ने उन्हें 10 बेड का आईसीयू वार्ड भी दिखाया जो अभी तैयार हो रहा है। कमिश्नर श्री कियावत ने जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लगी ट्रूनेट मशीन को भी देखा।

0



Source link