SSCI अनूपपुर में सुरक्षा जवान-सुपरवाइजर भर्ती के लिए छिंदवाड़ा में पंजीयन शिविर।
SSCI अनूपपुर में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों के लिए छिंदवाड़ा जिले की सभी जनपद पंचायतों में 24 जून से 10 जुलाई तक पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर सुबह साढ़े 10 से दोपहर ढाई बजे तक आयोजित होंगे।
.
ये शिविर का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय और एस.आर.एल.एम. द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ और दमुआ नगर पालिका के अधिकारियों से कहा हैं कि शिविरों की तारीख का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवा लाभ ले सकें।
जनपदवार पंजीयन शिविर की तारीखें-
24 जून – जनपद पंचायत मोहखेड़
25 जून – जनपद पंचायत बिछुआ
26 जून – जनपद पंचायत परासिया
27 जून – जनपद पंचायत जुन्नारदेव
28 जून – जनपद पंचायत अमरवाड़ा
4 जुलाई – जनपद पंचायत तामिया
5 जुलाई – शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तामिया
7 जुलाई – नगर पालिका परिषद दमुआ
8 जुलाई – जनपद पंचायत हर्रई
9 जुलाई – जनपद पंचायत चौरई
10 जुलाई – जनपद पंचायत छिंदवाड़ा
आवेदकों के लिए जरूरी- संबंधित पंचायतों के बेरोजगार युवक-युवतियां इन शिविरों में जाकर निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। ये पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है।