- Hindi News
- Local
- Mp
- Now Corona To MP Health Minister Prabhuram Chaudhary; On Sunday, Raisen Arrived At The Doctors’ Workshop In The District Hospital
भोपाल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी रविवार को रायसेन के गैरतगंज में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे।
- शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनका इलाज चल रहा है
- पहले मंत्री तुलसी सिलावट, मोहन यादव, विश्वास सारंग और अरविंद भदौरिया भी संकमित हो चुके हैं
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा- मुझे कोविड-19 के लक्षण आ रहे थे। टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारैंटाइन हो जाएं।
मंत्री चौधरी ने रविवार को ही रायसेन में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसमें एक कार्यक्रम जिला अस्पताल में हुआ था, जहां दूसरा गैरतगंज में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। पिछले एक हफ्ते से स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लगातार कार्यक्रम और बैठकों में शामिल होते रहे हैं।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री रायसेन के जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कार्यशाला में पहुंचे थे।
स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का ट्वीट-
मेरी कोविड की रिपोर्ट टेस्ट के बाद पॉजि़टिव आई है।मेरा सभी से निवेदन है जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं।आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से जल्द आप सभी के बीच उपस्थित होकर फिर जन सेवा के कार्यों में लगेंगे।
— Dr. Prabhuram Choudhary (@DrPRChoudhary) August 23, 2020
डॉक्टरों से कोरोना को हराने की अपील की थी
रविवार को मंत्री रायसेन जिला अस्पताल में डॉक्टरों की एक कार्यशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा था कि कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और जन जागरुकता जरूरी है। लोगों को जागरूक करने और किसी भी अभियान को सफल बनाने में मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। चौधरी सांची से विधायक थे। अब यहां पर उपचुनाव होने हैं। इसकी तैयारियों को लेकर वह लगातार इलाके में घूम रहे हैं।

जिला अस्पताल की कार्यशाला में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स आए थे।
शिवराज कैबिनेट के छठे मंत्री हैं प्रभुराम चौधरी, जिन्हें कोरोना हुआ
स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी छठे मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ ही खुद सीएम शिवराज सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
0