Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases/Unlock 3.0 Updates | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur | 47,375 संक्रमित, 35,713 मरीज ठीक भी हुए, 1141 की मौत, सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी मरीजों की संख्या में नहीं आ रही कमी

Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases/Unlock 3.0 Updates | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur | 47,375 संक्रमित, 35,713 मरीज ठीक भी हुए, 1141 की मौत, सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी मरीजों की संख्या में नहीं आ रही कमी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Unlock 3.0 Updates | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ये तस्वीर रायसेन के जिला अस्पताल की है। ग्रामीण इलाकों में कैंप के लिए जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।

  • प्रदेश में मरीजों की संख्या में कमी नहीं आने का एक मात्र कारण लोगों का मास्क नहीं लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना माना जा रहा है
  • भोपाल में हर दिन औसतन दो हजार सैंपल लिए जा रहे हैं, समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है, कोरोना का संक्रमण फैलने की यह एक बड़ी वजह है

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के नए मामले चिंता में डाल रहे हैं। मार्च के दूसरे पखवाड़े से लेकर अगस्त की 18 तारीख तक 47 हजार 375 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 35 हजार 713 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को प्रदेश में 990 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में 1141 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में मरीजों की संख्या में कमी नहीं आने का एक मात्र कारण लोगों का मास्क नहीं लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना माना जा रहा है। भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। यहां हर दिन औसतन दो हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन, समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। कोरोना का संक्रमण फैलने की यह एक बड़ी वजह है।

कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, कोरोना टेस्ट पर किए खड़े सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कोरोना टेस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। नाथ ने कहा है कि देश के अन्य प्रदेशों की तुलना में मध्यप्रदेश में कोरोना के टेस्टों की संख्या अत्यधिक कम है, जबकि इस महामारी से नियंत्रण पाने का एक ही तरीका है कि संक्रमित लोगों की पहचान कर उन्हें स्वस्थ लोगों से अलग रखा जाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगस्त 2020 के मध्य तक प्रति 10 लाख व्यक्तियों पर किए गए कोरोना टेस्ट का औसत लगभग 12 हजार है। वहीं, दिल्ली, आंध्रप्रदेश और असम जैसे राज्यों में यह औसत 50 हजार से भी ज्यादा है। नाथ है कहा है कि राज्य सरकार कोरोना जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर प्रयास करे, ताकि हमारा प्रदेश न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर संक्रमण मुक्त होने का उदाहरण पेश कर सके।

कोरोना:पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी समेत 5 की मौत
राजधानी में मंगलवार को 125 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी जावेद इकबाल समेत पांच मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 62 वर्षीय इकबाल 19 दिन से एम्स में भर्ती थे। वे एक दर्जन से ज्यादा ऑल इंडिया टूर्नामेंट खेल चुके थे और 1978 में कंबाइंड यूनिवर्सिटी की टीम उनकी कप्तानी में एअर इंडिया को हराकर नेशनल चैंपियन बनी थी। वहीं, राजधानी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार के पार (9106) पहुंच गया है। जबकि कुल मौतें 259 हो चुकी हैं। हमीदिया हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में अब तक कोरोना से रिकवर हुए 30 लोग प्लाज्मा डोनेट कर चुके हैं।

ये तस्वीर विदिशा जिले की है। यहां लॉकडाउन हटते ही हर दिन बाजार में इस तरह से भीड़ नजर आ रही है।

ये तस्वीर विदिशा जिले की है। यहां लॉकडाउन हटते ही हर दिन बाजार में इस तरह से भीड़ नजर आ रही है।

मंत्री मोहन यादव भी संक्रमित

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी संक्रमित हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई, जबकि वे सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की शाही सवारी में शामिल हुए थे। इस दौरान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद अनिल फिरोजिया समेत कई भाजपा नेता उनके साथ थे। वे उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन के घर एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। फिलहाल उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंत्री मोहन यादव के संक्रमित होने के बाद प्रदेश के कई भाजपा नेताओं ने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है।

  • जबलपुर में 92 नए मरीज, 2 की मौत: जिले में मंगलवार को कोरोना के 92 नए मरीज मिले और दो की मौत हुई। संक्रमितों की संख्या 2665 हो गई। अब तक कुल 57 मरीजों की मौत हो चुकी है। 55 मरीज डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस 795 हैं।
  • ग्वालियर में ट्रैवल संचालक की मौत, 99 नए पॉजिटिव मरीज मिले: कोरोना संक्रमण के चलते ग्वालियर में मंगलवार को एक और मौत हो गई। मरने वाले का नाम अशोक कुमार अरोरा बताया गया है। वे कल्पना ट्रैवल के संचालक थे। इन्हें मिलाकर ग्वालियर में कोराना से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है।
विदिशा में बसें नहीं चलने से लोग परिवार सहित इस तरह से कहीं आ जा रहे हैं।

विदिशा में बसें नहीं चलने से लोग परिवार सहित इस तरह से कहीं आ जा रहे हैं।

इंदौर में कोरोना के142 नए पॉजिटिव मरीज मिले

शहर में 24 घंटे में कोरोना के 142 नए मरीज मिले, जबकि एक की मौत हो गई है। 1856 सैंपल की जांच रिपोर्ट सोमवार रात जारी की गई। रिपोर्ट में 1704 सैंपल निगेटिव आए। हालांकि नए मरीज मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार 191 पर पहुंच गई है। इस बीमारी से इंदौर जिले में अब तक 345 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार अब तक इंदौर जिले में 180864 सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। वर्तमान में 3163 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।

दिल्ली की तर्ज पर मप्र में भी ऑक्सीजन जांच करेगी आप
आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर मप्र के प्रत्येक गांव व शहर के बूथ में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी। आप के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि हर क्षेत्र में ‘आप’ के कार्यकर्ता टीम बनाएंगे। पार्टी की टीम अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर में ऑक्सीमीटर लेकर जाएगी और लोगों के ऑक्सीजन की जांच करेगी। यदि किसी का ऑक्सीजन स्तर 95 से कम है, तो परिवार को सलाह देंगे कि वो तुरंत अस्पताल से संपर्क करें और डॉक्टर के निर्देशानुसार अपनी जांच कराएं। इस पूरी प्रक्रिया में पार्टी के कार्यकर्ता मदद करेंगे, साथ ही एंबुलेंस और अस्पताल के लिए भी व्यवस्था करेंगे। आप कार्यकर्ता हर गांव में कोरोना से सावधान रहने के लिए पेंफलेट बांटेंगे व जागरुकता के लिए पोस्टर भी लगाएंगे। भोपाल और इंदौर में यह जांच शुरू कर दी गई है।

0



Source link