बुढ़ापे की चिंता खत्म! रिटायरमेंट के बाद डाकघर की इस स्कीम में करें इन्वेस्टमेंट, मिलेगा 8.2% का ब्याज

बुढ़ापे की चिंता खत्म! रिटायरमेंट के बाद डाकघर की इस स्कीम में करें इन्वेस्टमेंट, मिलेगा 8.2% का ब्याज


Last Updated:

Senior Citizen Saving Scheme: सिर्फ ब्याज से चलेगा खर्च! रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिले तो घबराएं नहीं, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से 8.2% ब्याज का लाभ उठाएं. डाक विभाग से जुड़ी ये स्कीम 60+ उम्र वालों के लि…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर 8.2% वार्षिक ब्याज मिलता है.
  • 60+ उम्र के नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
  • पति-पत्नी जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं.

सतना. रिटायरमेंट के बाद पेंशन न मिलने की स्थिति में बहुत से लोग चिंतित हो जाते हैं कि वे अपनी बचत का सही उपयोग कैसे करें, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा… क्योंकि आप अपने एकमुश्त रिटायरमेंट फंड का निवेश इस तरह कर सकते हैं कि सिर्फ ब्याज से ही घर का खर्च आसानी से चलाया जा सके.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
सतना डाक विभाग के सहायक अधीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री ने लोकल 18 को जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष योजना चलाई जा रही है, जिसे सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम कहा जाता है. यह योजना खासतौर पर रिटायर्ड कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है. वर्तमान में इस स्कीम पर 8.2% वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है, जो कि तिमाही आधार पर अनिवार्य रूप से दिया जाता है.

ऑटोमैटिक ट्रांसफर और मिनिमल प्रोसेस
इस योजना का लाभ लेने के लिए सीनियर सिटीजन को हर तिमाही डाकघर आने की जरूरत नहीं है. अगर वे एक समानांतर बचत खाता पोस्ट ऑफिस में खुलवा लें तो उस खाते में ब्याज की राशि खुदसे ट्रांसफर हो जाएगी.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी नागरिक ले सकते हैं. वहीं डिफेंस सेवाओं से रिटायर्ड हुए व्यक्ति 50 वर्ष की उम्र के बाद भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं.

कैसे खुलवाएं खाता?
इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए सिर्फ एक पेज का फॉर्म भरना होता है, जिसमें आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लगती हैं. खाता खुलने के बाद आपको पासबुक भी दी जाती है. इसमें एक ही बार राशि जमा होती है, जिसकी न्यूनतम सीमा 1000 रुपये और अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये तक है. अगर पति-पत्नी दोनों इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वे जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम न केवल एक सुरक्षित निवेश विकल्प है बल्कि यह रिटायर्ड लोगों को आर्थिक आत्मनिर्भरता भी प्रदान करती है. यदि सही ढंग से योजना बनाई जाए तो इस योजना से प्राप्त ब्याज से पूरे परिवार का खर्च आराम से चलाया जा सकता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

बुढ़ापे की चिंता खत्म! रिटायरमेंट के बाद डाकघर की इस स्कीम में करें इन्वेस्ट



Source link