ये वीडियो 26 जून की सुबह 10 बजे का है। जब मौसी बाघिन अपने छोड़े गए शावकों से मिलने पहुंची।
मध्य प्रदेश के संजय टाइगर रिजर्व में मौसी के नाम से फेमस बाघिन T28 का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाघिन उन 5 शावकों के को प्यार, लाड़ और दुलार करती नजर आ रही है, जिसे वो करीब ढाई महीने पहले अपने से अलग कर चुकी है। इन शावकों में से 3 उसकी ब
.
वायरल वीडियो में शावक अपनी मां के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। T28 ने साल 2022 में अपनी बहन T18 के तीन शावकों को गोद लिया था। T18 की एक ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। T28 ने अपने तीन और बहन के तीन शावकों को पाला। उसने सभी को जीवित ही नहीं रखा, बल्कि जंगल में जीने की कला भी सिखाई।
3 तस्वीर देखिए…
अपने और अपनी बहन के शावकों के साथ मौसी बाघिन ने खूब मस्ती की।

थोड़ी देर मस्ती और प्यार-दुलार के बाद सभी ने थोड़ा आराम किया।

अपने शावकों के साथ खेलती मौसी बाघिन।
वन विभाग के डीएफओ राजेश कन्ना ने बताया…
T28 और उसके शावकों पर नजर रखी जा रही है। यह मिलन संजय टाइगर रिजर्व में संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। यह साबित करता है कि बाघ भी पारिवारिक बंधन को महत्व देते हैं।


पहली तस्वीर उस वक्त की है, जब बाघिन कमली घायल अवस्था में मिली थी। दूसरी तस्वीर में कमली अपने तीन शावकों के साथ है।
बहन की मौत के बाद शिकार का हुनर सिखाकर छोड़ा सीधी जिले के संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की मौसी बाघिन T28 ने करीब चार साल बाद अपने पांच शावकों को खुद से अलग कर दिया है। 19 मई को इसके शावक दुबरी रेंज में अलग-अलग नजर आए। वैसे तो बाघ वंश की ये सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन T28 के मामले में ये बिल्कुल अलग है।
डीएफओ राजेश कन्ना टी और टमसार रेंजर असीम भूरिया के मुताबिक, इन शावकों में से तीन तो उसके थे ही नहीं। T28 ने अपनी बहन ‘कमली’ की मौत के बाद उसके तीन शावकों को चार साल तक पाला। इनकी देखभाल की और शिकार करना भी सिखाया।पूरी खबर पढ़िए…