Last Updated:
पुष्पा 1 और 2 पिक्चर देखने के बाद हम में से अधिकतर युवा चंदन की खेती करके अमीर बनना चाहते हैं. लेकिन क्या आपको चंदन और सांपों से जुड़ा ये रहस्य पता है, आइए जानते हैं इसके बारे में…
हाइलाइट्स
- चंदन के पेड़ पर सांप नहीं आते हैं.
- कर्नाटक में चंदन के जंगल में सांप ठंडक पाने आते हैं.
- छतरपुर में उमस के कारण सांप बाहर निकलते हैं.
Sandalwood Tree. आज हर कोई चंदन की खेती कर अमीर बनना चाहता है लेकिन लोगों का मानना है कि चंदन लगाएंगे तो सांप आएंगे. क्योंकि चंदन पेड़ शीतलता प्रदान करता है. चंदन पेड़ में सचमुच सांप आते हैं या फिर एक अफ़वाह है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से…
आस्था ग्रीन विलेज नर्सरी के संचालक राजू गौतम बताते हैं कि मेरे यहां चंदन के पेड़ 7 से 10 साल तक के हो चुके हैं. चंदन के पौधे अस पेड़ बन गए हैं मोटे-मोटे हो गए हैं. लेकिन आज तक हमें चंदन के पेड़ पर सांप नहीं मिला है.
देश में ज्यादातर चंदन कर्नाटक के जंगल में पाए जाते हैं. और वहां का तापमान अधिक रहता है. वहां उमस वाली गर्मी होती है, वहां के मौसम में आद्रता बहुत ज्यादा होती है. इसलिए पशु-पक्षी और जीव-जंतु को ठंडक और छाया की आवश्यकता पड़ती है. जिसके कारण सांप जैसे जीव-जंतु भी चंदन के छायादार वृक्ष के नीचे जाते हैं.
ठंडक पाने आते हैं सांप
पीपल और चंदन जैसे पेड़ों में शीतलता पाई जाती है. कर्नाटक में तो जंगल ही चंदन के हैं तो फिर सांप भी वहीं जाएंगे क्योंकि ज्यादातर वृक्ष ही चंदन के हैं. इसलिए वहां सांप चंदन के पेड़ों में लिपटे दिखाई देते हैं.
राजू बताते हैं कि हमारे यहां 10 साल का तो लाल चंदन ही हो गया है. सफेद चंदन के तो 5000 पौधे लगे हुए हैं. यहां तक की इन पौधों में फल तक आने लगे हैं लेकिन सांप तो आज तक हमें नहीं दिखाई दिया है. पेड़ में चिपका हुआ तो नहीं देखा है बाकी जमीन के भीतर हो तो हमें मालूम नहीं है.
इस मौसम में निकलते हैं सांप
हमारे छतरपुर जिले में भी जुलाई-अगस्त में बहुत ज्यादा ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है. उमस वाली गर्मी होती है. जमीन के भीतर बहुत उमस होती है जिसके चलते सांप बाहर निकलते हैं और इस उमस वाले मौसम में नीम और छ्योल के वृक्षों में सांप दिखाई देते हैं.