घर के बाथरूम में व्यापारी का शव
ग्वालियर में एक किराना व्यवसायी 53 वर्षीय राजकुमार शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात अयोध्या नगरी गोल पहाड़िया की है। घटना का पता गुरुवार सुबह 6 बजे लगा है, जब व्यवसायी की पत्नी सीमा शर्मा उन्हें तलाशते हुए घर के बाथर
.
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। व्यापारी को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्ट मार्टम कराया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राजकुमार पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा घर में ही किराना दुकान चलाते थे। साथ ही दूध का व्यवसाय भी करते हैं। बुधवार रात को राजकुमार ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। उसी कमरे में राजकुमार की पत्नी व दोनों बच्चे भी थे। गुरुवार सुबह राजकुमार की पत्नी सीमा शर्मा की नींद खुली तो राजकुमार कमरे में नहीं थे। उन्होंने यहां वहां देखा, लेकिन पति कहीं भी नजर नहीं आए। भांजा बोला-कोई टेंशन नहीं थी घटना के बाद मृतक का भांजा अरुण शर्मा जब स्पॉट पर पहुंचा तो उसने ही उनको फंदे से उतारा था। अरुण का कहना है कि उसके मामा को कोई टेंशन नहीं थी। न ही किसी का कर्ज था न ही कोई लेना देना था। अच्छा व्यवसाय चल रहा था। अब परिवार में कुछ हुआ हो तो पता नहीं है। घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। पुलिस का कहना जनकगंज थाना पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच शुरू कर दी है।