कांग्रेस ने पीएम मोदी का किया पुतला दहन: आगर मालवा में भाजपा जिलाध्यक्ष के विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से भगाया – Agar Malwa News

कांग्रेस ने पीएम मोदी का किया पुतला दहन:  आगर मालवा में भाजपा जिलाध्यक्ष के विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से भगाया – Agar Malwa News


पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे पुतला जलाने में सफल रहे।

आगर मालवा में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। दरअसल, मालवीय ने राहुल गांधी की जाति को लेकर डीएनए टेस्ट की मांग की थी।

.

भाजपा नेता से सार्वजनिक माफी की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के एक निजी होटल के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मालवीय के बयान को संविधान विरोधी बताया। उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की गई। पुलिस को जैसे ही पुतला दहन की सूचना मिली, मौके पर बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता पुतला जलाने में सफल रहे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई।

कांग्रेस पर्यवेक्षक इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा नेताओं की यह टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण है। यह सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाती है। पहले इन लोगों को अपना डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए।

प्रदर्शन में राजस्थान से कांग्रेस पर्यवेक्षक इंदिरा मीणा, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार समेत कई नेता शामिल हुए।

तस्वीरों में देखिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस ने भाजपा जिला जिलाध्यक्ष ओम मालवीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे वे इधर-उधर हो गए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे वे इधर-उधर हो गए।



Source link