भांडेर। भांडेर तहसील को ग्राम सरसई से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। भांडेर से कुछ दूरी पर ही यह सड़क खस्ता हालत में हैं, तो वहीं सरसई से भांडेर की ओर आने वाला मार्ग भी बदहाल हो गया है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं
.
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क पिछले काफी समय से जर्जर हालत में है। बरसात के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि सड़क पर जमा गंदा पानी गड्ढों को छुपा देता है, जिससे दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इस रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़क के किनारे बनी नालियां भी पूरी तरह चोक हो चुकी हैं।