छोटे खेत में एक साथ लगा दें ये 2 सब्जी, 12 महीने रहती है डिमांड, पूरे साल होगी किसान की कमाई

छोटे खेत में एक साथ लगा दें ये 2 सब्जी, 12 महीने रहती है डिमांड, पूरे साल होगी किसान की कमाई


Last Updated:

Vegetable Farming Tips: अगर आप छोट किसान हैं तो सब्जी उगाने का ये तरीका आपके लिए है. कम जगह में ज्यादा उपज के साथ साल भर कमाई कर सकेंगे. जानें तरीका..

हाइलाइट्स

  • दो सब्जी उगाकर कम जगह में मुनाफा कमाएं
  • पत्ता गोभी के साथ टमाटर उगाने से उत्पादन बढ़ेगा
  • फूल गोभी के साथ टमाटर नहीं पनपता

Chhatarpur New: अगर आप छोटे किसान हैं और आपके पास खेती करने के लिए कम जमीन है तो ये आइडिया आपकी किस्मत संवार सकता है. कम समय और कम जगह में सब्जी उगाकर आप मालामाल बन सकते हैं. लेकिन, आपको दो सब्जियों को एक साथ उगाना होगा. आप कम समय में इन 2 सब्ज़ियों को आसानी से उगा लेंगे और साल भर मुनाफा कमाएंगे. क्योंकि, ये दोनों सब्जियों की खपत साल भर, हर सीजन में बनी ही रहती है.

दरअसल, टमाटर के साथ पत्ता गोभी उगाने का तरीका छतरपुर में खूब सफल हो रहा है. क्योंकि, पत्ता गोभी लगाने से टमाटर को भी पूरे पोषक तत्व मिलते हैं. वहीं, अगर फूल गोभी लगा देते हैं तो फिर टमाटर का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है. छतरपुर के किसान सत्यजीत कुशवाहा ने बताया, हमारे पास ज्यादा जमीन की खेती नहीं है. सीजनल सब्जियों के अलावा दूसरी सब्जियों को भी लगाते हैं. खेत में टमाटर दो तरह से लगाते हैं. पहले तरीके में टमाटर के साथ कुछ नहीं लगाते. दूसरे तरीके में टमाटर के साथ पत्ता गोभी लगा देते हैं. दूसरे तरीके में ज्यादा फायदा होता है.

जगह कम, उत्पादन ज्यादा 
किसान बताते हैं कि पत्ता गोभी लगाने से टमाटर को कोई नुकसान नहीं होता है. इसमें गांठ बनकर पत्ते सिकुड़कर इकट्ठे हो जाते हैं. इससे टमाटर को कोई नुकसान नहीं होता है. हमारे यहां पत्ता गोभी को गांठ गोभी भी कहते हैं. पत्ता गोभी के साथ टमाटर को पोषक तत्व, खाद-पानी और धूप भरपूर मात्रा में मिलता रहता है, जिससे दोनों की उपज होती रहती है.

फूल गोभी के साथ टमाटर नहीं पनपता 
अगर पत्ता गोभी की जगह फूल गोभी लगाते हैं ताे उसके पत्ते फैलते हैं. ये टमाटर के लिए दुखदाई होता है. कहने का मतलब है कि फूल गोभी ज्यादा जगह भी घेरता है, जिससे टमाटर को पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. इसलिए टमाटर की वृद्धि भी रुक जाती है.

homeagriculture

छोटे खेत में एक साथ लगा दें ये 2 सब्जी, 12 महीने की डिमांड, पूरे साल होगी कमाई



Source link