Last Updated:
Parenting Tips: छोटे बच्चे अक्सर सुबह उठकर स्कूल जाने के टाइम बहुत रोते हैं, जिस वजह से कई बार पेरेंट्स उन्हें स्कूल नहीं भेजते. लेकिन अगर आप यहां बताई गई कुछ टिप्स को अपनाते हैं तो यकीनन आपका बच्चा खुश होकर स्…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- छोटे बच्चे अक्सर सुबह उठकर स्कूल जाने में रोते हैं.
- बच्चों का चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदालव जरूरी है.
- घर के माहौल का बच्चों पर गहरा असर पड़ता है.
जबलपुर. अगर आपके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं और स्कूल जाने के नाम पर रोते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब छोटे बच्चों को रोजाना स्कूल भेजना मुश्किल भरा काम नहीं होगा. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
अच्छा एटमॉस्फेयर तैयार करें, मॉर्निंग शानदार हो
पेरेंट्स अंजली यादव ने बताया बच्चों के लिए सुबह का वातावरण अच्छा होना चाहिए. जहां बच्चों को सुबह मॉर्निंग वॉक में ले जाना चाहिए. जिससे बच्चें का मन काफी अच्छा रहता है. इसके अलावा स्कूल जाने के पहले की रात अच्छी होनी चाहिए. जहां बच्चें की नींद पूरी हो सके. यदि बच्चा रो रहा है, तब उसकी जिद जरूर सुननी चाहिए और मारने या डांटने के बदले बच्चे को प्यार से समझाना चाहिए.
अक्सर देखा जाता है पेरेंट्स दूसरे बच्चे से अपने बच्चों को कंपेयर करते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. स्कूल जाने के पहले बच्चे को बकायदा मोटिवेट करना चाहिए बिल्कुल भी डांटना नहीं चाहिए. दूसरी तरफ अपने बच्चों को लालच भी देना चाहिए जैसे लंच बॉक्स में मनपसंद खाना बनाकर, स्कूल से छुट्टी के दौरान अच्छा व्यंजन बनाकर. इससे बच्चे काफी खुश होते हैं.
शाम का वातावरण अच्छा हो, होमवर्क कंप्लीट हो
अक्सर देखा गया है कि अधिकतर बच्चे अपना होमवर्क कंप्लीट नहीं कर पाते हैं. इसलिए बच्चा रोता है ऐसे में जरूरी है कि शाम का वातावरण परिवार में अच्छा हो. जिससे शाम को ही बच्चा अपना स्कूल का होमवर्क समय पर कर ले. इसके लिए आप अपने बच्चों को शाम को गार्डन ले जाकर मन अच्छा बना सकते हैं. इसके अलावा पेरेंट्स और टीचर को भी बच्चे से फ्रेंडली होना चाहिए. जिससे बच्चा हर पल को इंजॉय कर सके.
मोबाइल दें लेकिन जरूर से ज्यादा नहीं
आज के दौर में अगर बच्चा रोता है, तब पेरेंट्स बच्चों को मोबाइल थमा देते हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी ना करें. ऐसे में बच्चों की आदत लग जाएगी. पेरेंट्स की कोशिश होनी चाहिए, बच्चा मोबाइल चलाए भी…तब बच्चों को ज्ञान की चीज ही मोबाइल में दिखाएं. जिसमें कविता, अल्फाबेट से लेकर अन्य चीजें होती हैं… गेम्स की आदत बच्चों को रोने में मजबूर करती है.