बुरहानपुर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दो दिन बाद बुधवार दोपहर फिर तेज बारिश हुई। दोपहर करीब 2.30 बजे से हल्की फुहार शुरू हुई। 3 बजे से शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। करीब 10 मिनट में अधिकांश हिस्सा भीग गया। निंबोला क्षेत्र में दोपहर 2.30 बजे से 10 मिनट और शाम 4.30 बजे से 15 तक बारिश हुई। बुधवार को 4.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल आई। इस साल 1 जून से अब तक 23.94 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह जिले की औसत बारिश का 73.84 प्रतिशत है। पिछले साल अब तक की अवधि में 29.72 इंच बारिश हुई थी। बुधवार शाम 6 बजे ताप्ती का जलस्तर 218.470 मीटर रहा।
0